-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Indore Crime Branch Police Arrested A Female Drug Smuggler Recovered Cash Worth Rs 4850 Lakh And Brown Sugar Worth Crores
इंदौर: क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में महिला ड्रग तस्कर, 1 करोड़ का ब्राउन शुगर और 48.50 लाख कैश बरामद
- Written By: पूजा सिंह
Indore crime news : क्राइम ब्रांच पुलिस ने इंदौर में महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के घर से एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर और 48.50 लाख रुपए कैश बरामद किया गया है।

क्राइम ब्रांच पुलिस (सौजन्य सोशल मीडिया)
Woman Drug Peddler Arrested: मध्यप्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में क्राइम ब्रांच ने नाशे के सौदागर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर के द्वारकापुरी में क्राइम ब्रांच ने एक महिला तस्कर के घर से एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर और 48.50 लाख रुपए बरामद किए है। साथ ही महिला ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि जब महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया जा रहा था तब पुलिस के साथ उसकी झड़प भी हुई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच पुलिस लंबे समय से महिला ड्रग तस्कर पर नजर बनाई हुई थी और जैसे ही सटीक जानकारी मिली क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
सालों से नशीले पदार्थों का कारोबार रही है महिला
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ड्रग तस्कर के घर से एक करोड़ रुपए मूल्य की ‘ब्राउन शुगर’ और 48.50 लाख रुपए बरामद कर सोमवार को 32 वर्षीय महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। अपराध निरोधक शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला ड्रग तस्कर की पहचान सीमा नाथ (32) के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि महिला पिछले कई साल से नशीले पदार्थों का कारोबार कर रही थी। महिला के अहीरखेड़ी स्थित घर से 516 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
“सोनम को सजा न मिलने से बढ़ा सिया का हौसला”, इंदौर से पुणे तक गूंजी चीख; राजा रघुवंशी की मां का भावुक बयान
कानपुर में दामाद के बड़े भाई ने सास से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाए, रिश्ता टूटने के डर से चुप रही
Liquor Smuggling: आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लाख की अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : निक्की हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हुए ससुर का पहला बयान आया सामने, जानिए क्या कहा
महिला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
डीसीपी ने बताया कि सीमा नाथ के घर से 48.50 लाख रुपये और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों के तय वजन के पैकेट तैयार करने में किया जाता था। डीसीपी ने बताया, ‘मौके से मिले सबूत साफ इशारा करते हैं कि महिला तस्कर ने नशीले पदार्थ बेचकर बड़ी रकम कमाई है।’ डीसीपी ने बताया कि सीमा नाथ के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बारीकी से जांच की जारी है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग आपराधिक घटनाओं को लेकर महिला तस्कर पर 12 प्राथमिकियां पहले से दर्ज हैं।
Indore crime branch police arrested a female drug smuggler recovered cash worth rs 4850 lakh and brown sugar worth crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMउत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
Jun 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














