कॉन्सेप्ट इमेज 
क्राइम

ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने चोरी के मामले में दो शातिर बदमाशों को दबोचा, 6 लाख रुपये और लैपटॉप बरामद

Crime news: कार से 6 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे को बरामद कर लिया है

पूजा सिंह

Greater Noida Crime News:  ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार से 6 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 6 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पूरे 6 लाख रुपये नगद बरामद कर लिए हैं। यह गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस की मदद से की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 11 सितंबर की है। पीड़ित ने थाना सूरजपुर में तहरीर दी थी कि उसकी गाड़ी में रखे 6 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी हो गए। जब उसने पैसों और सामान की वापसी की मांग की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।

लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों तक पहुंचीं पुलिस

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद, 12 सितंबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना और लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से आरोपियों को कोर्ट के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल नागर पुत्र ब्रह्मपाल नागर, निवासी ग्राम इमलिया, थाना इकोटेक प्रथम, ग्रेटर नोएडा (वर्तमान पता सूरजपुर कस्बा), उम्र 25 वर्ष, तथा रोहन शर्मा पुत्र संजीव शर्मा, निवासी ग्राम जैतपुर, थाना सूरजपुर, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।

आदतन अपराधी है दोनों आरोपी

दोनों ही आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदातों में सक्रिय बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से 6 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, लैपटॉप की तलाश और अन्य बरामदगी के लिए पुलिस की जांच जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर इन आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी सामने आती है तो उनकी भी जांच की जाएगी। पुलिस लगतार चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी आरोपियों केस हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

अभिजीत दिपके की कोर्ट में पेशी! तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लिया था, क्या बॉन्ड उल्लंघन पर मिलेगी सजा?