कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया) 
क्राइम

अवैध संबंध का शक, साजिश और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग! 14 साल के बच्चे की हत्या में सौतेली मां और चाची बनीं मौत की सौदागर, वजह चौंकाएगी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक कॉन्ट्रेक्ट ऑनल किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सौतेली मां और चाची ने मिलकर 14 साल के बच्चे की मौत का सौदा किया।

सौरभ शर्मा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के डोंगरीडीह गांव में महानदी के किनारे 1 अप्रैल को पुलिस को मिले 14 वर्षीय बच्चे के शव के मामले में पुलिस ने घटना के बारे में उजागर किया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे की हत्या की मुख्य वजह अवैध संबंध है, जिसके चलते ऑनर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की गई। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं।

इस घटना से पूरे बलौदा बाजार जिले में हडकंप मच गया है जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। 14 साल के एक बच्चे की हत्या की गई, और जब पुलिस ने जांच की तो पीछे की कहानी और भी डरावनी निकली। दरअसल, बच्चे की सौतेली मां और चाची ने मिलकर 50 हजार रुपये में उसकी हत्या की सुपारी दी थी। वजह थी अवैध संबंधों का शक और पारिवारिक तनाव। पुलिस ने घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

सौतेली मां और चाची बनीं मौत की सौदागर

यह मामला 1 अप्रैल को सामने आया जब डोंगरीडीह गांव के पास महानदी के किनारे रेत में दबा एक बच्चे का शव मिला। शव मिलने के बाद लवन पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्चे की सौतेली मां मीना धृतलहरे और चाची मोंगरा बाई ने मिलकर गांव के ही गोविंदा कोसले को हत्या की सुपारी दी थी। सुपारी मिलने के बाद गोविंदा ने तीन नाबालिगों को इस योजना में शामिल किया और 30 मार्च की रात बच्चे को बहाने से मोटरसाइकिल पर ले जाकर महानदी किनारे उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी।

शक और अपमान बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, मृतक की मां दुर्गा अक्सर सौतेली मां मीना पर ताने कसती थी कि वह बच्चे की ठीक से देखभाल नहीं करती। साथ ही मां-बेटे के बीच अवैध संबंध होने के भी आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों और तानों से आक्रोशित होकर मीना ने अपनी देवरानी मोंगरा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें

पुलिस की तेज कार्रवाई से हुआ खुलासा

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि त्वरित जांच और तकनीकी सहायता के जरिए पुलिस ने संदेहियों को पकड़ा लिया है और पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सभी आरोपी सलाखों के पीछे भेज दिए गए हैं।

इस वारदात ने एक बार फिर पारिवारिक अविश्वास और बदले की भावना को सामने ला दिया है जो मासूम की जान ले गई।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान