शेखपुरा पुलिस (सौ. IANS) 
क्राइम

शेखपुरा पुलिस की सतर्कता से चुनाव में भय फैलाने की साजिश नाकाम, 3 देशी कट्टे और 17 कारतूस बरामद

Bihar crime news: शेखपुरा पुलिस ने चुनाव से पहले मतदाताओं को डराने की साजिश नाकाम कर दी है। छापेमारी में 3 देशी कट्टे और 17 कारतूस बरामद कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूजा सिंह

Sheikhpura Police Action: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शेखपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अरियरी और कुसुम्भा थाना क्षेत्रों में छापामारी की। इस दौरान दो स्थानों से तीन देशी कट्टा और 17 कारतूस बरामद किए हैं।

शेखपुरा में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जो जिले में चुनाव के दौरान ऐसे लोगों पर नजर रख रही है जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इस टीम में बिहार एसटीएफ की एसओजी टीम तथा कई थाना प्रभारी और कर्मी शामिल थे।

 चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने की थी तैयारी

इसी क्रम में टीम ने कार्रवाई करते हुए अरियरी थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी अब्दूल सम्मद खान उर्फ लल्ला के घर से एक देशी कट्टा और 10 कारतूस बरामद किए। पूछताछ में गिरफ्तार अब्दूल सम्मद खान उर्फ लल्ला ने बताया कि ये हथियार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं में भय पैदा करने के इरादे से रखे गए थे।

चार आरोपी हुए फरार

इसी दौरान मिली एक अन्य सूचना पर टीम ने कुसुम्भा थाना क्षेत्र के देवले गांव स्थित तीन गछिया पीपल पेड़ के पास घेराबंदी की। यहां कुछ अज्ञात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। पुलिस को देखते ही चार अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। हालांकि, तलाशी के दौरान घटनास्थल से दो देशी कट्टे और 7 कारतूस बरामद किए गए।

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट

शेखपुरा पुलिस बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व अवैध गतिविधियों और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। शेखपुरा एसएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार गांव-गांव में गश्त कर रही है। मुखबिर से जहां भी सूचना मिलती है, टीम तुरंत कार्रवाई कर रही है। विधानसभा चुनाव स्वच्छ और स्वतंत्र वातावरण में हो, इसी उद्देश्य से स्पेशल टीम का भी गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि देवले गांव में भागे अपराधियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील