जूहीका पुल पर पहुंची पुलिस (सौजन्य सोशल मीडिया) 
क्राइम

पारिवारिक कलह का दर्दनाक अंत, दो मासूम बेटियों को पिता ने यमुना में फेंका, खुद भी लगाई छलांग

Uttar Pradesh News: जालौन जिले के रामपुरा में यमुना नदी पर बने पुल से पिता ने अपनी दो बेटियों को गोद में उठाकर फेंक दिया। उसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूजा सिंह

Father Threw Two Daughters Into The River: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया, यहां यमुना नदी के पुल पर उस समय अचानक चीख-पुकार मची जब एक पिता ने अपनी दो बेटियों को गोद से उठाकर गहरे पानी में फेंक दिया और फिर खुद भी नदी में कूद गया। देखते ही देखते वहां अफरातफरी मच गई और लोग सन्न रह गए।

घटना सोमवार की सुबह को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर के पास बने जूहीका पुल की है। यहां मढ़ेपुरा गांव के रहने वाले रज्जन उम्र 28 वर्ष अपनी मोटरसाइकल से तीन बेटियों को लेकर यमुना नदी पर बने जूहीका पुल पर पहुंचा। जिसके बाद दो छोटी बेटियों को गोद से उठाकर नदी में फेंक दिया। तीनों बेटियों में सुनैना जिसकी उम्र 6 वर्ष, अला 4 वर्ष और छोटी 2 वर्ष की है।

बड़ी बेटी ने भागकर बचाई जान

वहीं जब वह बड़ी बेटी सुनैना को भी नदी में फेंकने लगा तो सुनैना ने किसी तरह हाथ छुड़ाकर पुल से भाग निकली और अपनी जान बचा ली। सुनैना ने चीखते-चिल्लाते लोगों को घटना की जानकारी दी, लेकिन इस बीच रज्जन ने भी खुद नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ माधौगढ़ अंबुज सिंह, तहसीलदार गौरव कुमार और थानाध्यक्ष रामपुरा रजत कुमार सिंह भारी पुलिस बल और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे।

पत्नी से चल रहा था विवाद

मौके पर पहुंचे गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में दोनों बेटियों और पिता की तलाश की गई, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लगा। रामपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, युवक का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिस कारण से रज्जन की पत्नी तीनों बच्चियों को छोड़कर मायके चली गई थी। रज्जन ने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं लौटीं। जन्माष्टमी पर भी फोन कर वापस बुलाना चाहा, लेकिन पत्नी नहीं मानी।

मानसिक तनाव में था युवक

पत्नी के घर वापस नहीं लौटने से रज्जन मानसिक तनाव में था। जिस कारण से उसने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं रामपुरा थाना प्रभारी रजत कुमार ने कहना है कि, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पत्नी सहित अन्य परिजनों से पूछाताछ की जा रही है। इसके साथ ही यमुना नदी में गोताखोरों की टीम रज्जन और उसकी दोनों बेटियों की लगातार तलाश कर रही है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें