सौजन्य (सोशल मीडिया) 
क्राइम

बिहार : कटिहार में अपराधियों ने पिता-पुत्र पर पेट्रोल डालकर जलाया, बेटे की मौत

Bihar Crime News: कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र पर पेट्रोल डाला कर जला दिया। इस घटना में पुत्र की मौत हो गई है, जबकि पिता कि हालत गंभीर बनी हुई है।

पूजा सिंह

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सो रहे पिता-पुत्र पर कथित तौर पर पहले पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी। इस घटना में पुत्र की इलाज के दौरान मौत है, जबकि पिता कि गंभीर हालत में इलाज जारी है।

पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना कदवा थाना क्षेत्र के कचौरी गांव की है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात दोनों रामकल्याण मंडल अपने पुत्र सुनील कुमार के साथ अपने घर के बरामदे पर सोए हुए थे, जबकि घर के अंदर परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान अपराधी आए और घटना को अंजाम दे दिया।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

ग्रामीणों के मुताबिक, जब आग की लपटें उठने लगीं तो शोर सुनकर घर के लोग बाहर आए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, ग्रामीणों की मदद से रामकल्याण मंडल और सुनील कुमार को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर दोनों को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात को कदवा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम कचौरी में एक घर में चौकी पर सोए हुए पिता राम कल्याण मंडल (45) एवं उनके पुत्र सुनील कुमार मंडल (12 वर्ष) को आग के हवाले कर दिया गया। उन्हें इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल भेजा गया। इलाज के क्रम में सुनील कुमार मंडल की मृत्यु हो गई तथा जख्मी पिता राम कल्याण मंडल का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी