कासगंज में पति ने की महिला की हत्या 
क्राइम

हैवान बना पति! हाथों की मेंहदी छूटने से पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले भी हुई थीं दो शादियां

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शादी के 6 दिन बाद ही पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी की यह तीसरी पत्नी थी। लड़की पक्ष की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यतीश श्रीवास्तव

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में अपराध की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कासगंज में पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी ने यह घटना तब अंजाम दी जब उसकी पत्नी कमरे में सोई हुई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि अभी दोनों की शादी को महज 6 दिन ही हुए थे।

वाराणसी के चाैबेपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव में आरती पाल (26) नाम की महिला की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला और कोई नहीं उसका पति राजू पाल ही है। सूचना पर । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडिशनल एसपी नीतू, एसीपी सारनाथ भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।

6 दिन पहले की थी मंदिर में शादी

हैरान करने वाली बात ये है कि अभी दोनों की शादी को महज 6 दिन ही बीते थे। बताया जा रहा हैै कि दोनों ने मंदिर में 9 मई को शादी की थी। महिला  जौनपुर की रहने वाली है। वह कमरे में सोई हुई थी तभी आरोपी ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी पति की ये तीसरी शादी थी

आरोपी राजू पाल की यह तीसरी शादी थी। शादी के बाद पत्नी से आए दिन दोनों के बीच मारपीट होती रहती थी। राजू की पहली शादी अदलहाट निवासी पूजा पाल के साथ हुई थी। एक वर्ष बाद पहली पत्नी को छोड़ दिया। फिर दूसरी शादी गाजीपुर के लंका निवासी संध्या से की थी। 15 दिन बाद उसे भी छोड़ दिया।

लाठी-डंडे से पीटकर की थी हत्या

प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि हत्या उसी के पति ने ही की है। लाठी-डंडे से मारपीट कर मार डाला है। मृतका का पति गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी राजू पाल के पिता दिवंगत कतवारू पाल ने अमौली गांव में 11 वर्ष पूर्व दो बीघे जमीन खरीदी थी। तभी से ये लोग खेत में टीन सेड डालकर यहां खेती बाड़ी के लिए रह रहे थे।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका का पति पतेरवां सारनाथ निवासी गोलू पटेल (15) जो इसकी बहन का प्रेमी था। उसे राजू पाल उसका भाई संतोष पाल, राहुल पाल के खिलाफ गोलू पटेल के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते