भाजपा विधायक किसन कथोरे (सौजन्य-एक्स) 
क्राइम

बदलापुर में भाजपा विधायक के घर फायरिंग, 1 व्यक्ति घायल, इलाके में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के बदलापुर में भारतीय जनता पार्टी के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और दहशत का माहौल फैला हुआ है।

प्रिया जैस

ठाणे: बदलापुर शहर में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। बदलापुर में एक भारतीय जनता पार्टी के विधायक के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बदलापुर शहर में भाजपा विधायक किसन कथोरे के घर के बाहर फायरिंग की घटना घटी है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प फायरिंग में बदल गई। कहा जा रहा है कि यह गोलीबारी दो गुटों के आपसी झगड़े के चलते हुई है। घटना के बाद इलाके में भारी सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का पंचनामा किया।

फायरिंग में एक व्यक्ति घायल

घटना भाजपा विधायक किसन कथोरे के बंगले के सामने वाली सड़क पर हुई। दो गुटों के बीच बहस शुरू हुई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में अल्ताफ शेख नामक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। यह घटना आखिर क्यों हुई? दोनों गुटों में विवाद का असली कारण क्या था? इन सवालों के जवाब अभी तक सामने नहीं आए हैं। सत्ताधारी पार्टी के विधायक के घर के बाहर इस तरह की फायरिंग की घटना से स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।

दोषियों को सजा कब तक

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बदलापुर में इस तरह की फायरिंग की घटना हुई है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब देखना होगा कि इस बार पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है और दोषियों तक कब तक पहुंच पाती है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा