10 लग्जरी कारें और 3 सुपरबाइक्स जब्त (सौजन्य सोशल मीडिया) 
क्राइम

1396 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामला: भुवनेश्वर में ED की दबिश, 10 लग्जरी कारें और 3 सुपरबाइक्स जब्त

Odisha news : 1,396 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में शिमला कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भुवनेश्वर में शक्ति रंजन दास के दो ठिकानों पर छापेमारी की।

पूजा सिंह

ED Conducts Raids In Odisha In Bank Fraud Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1,396 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में ओडिशा के एक व्यवसायी और उसकी कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की। छापेमारी में शक्ति रंजन दास के घर 10 लग्जरी कारें और 3 सुपरबाइक्स जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार शिमला कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ओडिशा के भुवनेश्वर में शक्ति रंजन दास के दो ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई रंजन दास के घर और उनकी कंपनियों अनमोल माइन्स प्राइवेट लिमिटेड और अनमोल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस पर मारे गए। मामला इंडियन टेक्नोमैक कंपनी लिमिटेड (ITCOL) के 1396 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड से जुड़ा है।

10 लग्जरी कार और सुपरबाइक्स जब्त

छापेमारी के बाद शक्ति रंजन दास के घर से एक पोर्श, ऑडी A3, BMW X7, एक मर्सिडीज, एक मिनी कूपर और एक बीएमडब्ल्यू समेत 10 लग्जरी कार और 3 सुपरबाइक्स जब्त की गई है।जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इसके साथ ही 13 लाख रुपये नकद, लगभग 1.12 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए गए हैं। अनमोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड (एएमपीएल) व अनमोल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (एआरपीएल) और उनके प्रबंध निदेशक (एमडी) शक्ति रंजन दाश के भुवनेश्वर में स्थित परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की गई।

बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोपी

बता जा रहा है कि, हिमाचल प्रदेश में स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी लिमिटेड (आईटीसीओएल) नामक कंपनी के खिलाफ दर्ज कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में यह कार्रवाई की गई। धन शोधन का यह मामला आईटीसीओएल और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस सीआईडी ​​द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी से संबंधित है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी के निदेशकों ने विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के साथ मिलकर बैंकों के एक संघ से लिए गए ऋणों की हेराफेरी की।

310 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है अटैच

इस मामले में ईडी पहले ही 310 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है। ईडी के अनुसार, आईटीसीओएल और उसकी संबंधित फर्जी कंपनी ने एएमपीएल के बैंक खातों में 59.80 करोड़ रुपये डलवाए। आरोप है कि शक्ति रंजन दास ने ओडिशा में खनन गतिविधियों के लिए इस पैसे का उपयोग करने में जानबूझकर आईटीसीओएल के प्रवर्तक राकेश कुमार शर्मा की सहायता की। ईडी के बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान शक्ति रंजन दास और उसके स्वामित्व वाली कंपनियों से संबंधित 10 लग्जरी वाहन और तीन सुपर बाइक जब्त की गईं। जब्त वाहनों में एक पोर्श कायेन, एक मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, एक बीएमडब्ल्यू एक्स7, एक ऑडी ए3, एक मिनी कूपर और एक होंडा गोल्ड विंग बाइक शामिल हैं, जिनकी कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक है। बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान 13 लाख रुपये नकद और 1.12 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं, जबकि शक्ति रंजन दास के दो लॉकर से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

होर्मुज में भारतीय नाविकों पर अटैक से भड़का भारत, MEA ने जारी किया बयान, बोले- तुरंत बंद हो जहाजों पर हमले

दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार