मां-बेटी ने लोगों से की करोड़ों की ठगी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्राइम

वीडियो कॉल पर प्यार, शादी का झांसा और करोड़ों की ठगी; मां-बेटी गैंग का पर्दाफाश

Panjab Police के द्वारा एक बड़े फ्रॉड का खुलासा किया गया है, जिसमें मां-बेटी के द्वारा बनाया गया गिरोह युवाओं को कनाडा में सगाई और शादी के नाम पर करोड़ो रूपये की ठगी वीडियो कॉल से करता था।

सौरभ शर्मा

Canada marriage scam: कनाडा जाने के सपनों में खोए पंजाब के परिवारों के साथ एक अलग तरह की ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें एक मां-बेटी के द्वारा बनाए गए गिरोह के जरिए से युवाओं को टार्गेट करके उन्हें ठगी का शिकार बनाया जाता था। कनाडा के सपनों में खोए पंजाब के कई परिवारों को क्या पता था कि ये बस एक स्क्रिप्टेड जाल है। दोनो माँ-बेटी की इस ठगी का पर्दाफाश खन्ना में तब हुआ, जब एक गलत तरीके से भेजा गया व्हाट्सएप मैसेज ठगी का सबूत बन गया। शादी और विदेश में बसने का सपना दिखाकर सात से ज़्यादा युवकों को बनाया निशाना।

पंजाब के खन्ना में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ माँ-बेटी ने मिलकर शादी और कनाडा में बसने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग लिए। कनाडा में रहने वाली आरोपी महिला सुखदर्शन कौर और उसकी बेटी हरप्रीत कौर उर्फ हैरी ने युवकों को कनाडा में बसने का सपना दिखाया था। पुलिस जाँच में पता चला है कि अब तक सात से ज़्यादा युवकों को ठगा जा चुका है।

वीडियो कॉल के जरिए रचा जाता पूरी खेल

डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि इस गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। कनाडा में बैठी हरप्रीत कौर वीडियो कॉल, सोशल मीडिया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए युवकों से संपर्क करती थी। वह वीडियो कॉल पर सीधे लड़कों से बात करती, उनके परिवारों से मिलती और खुद को कनाडा में एक सफल व्यवसायी बताकर उनका विश्वास जीत लेती।

परिवार को भरोसे में लेकर अंजाम देते

युवकों और उनके परिवारों के आश्वस्त हो जाने के बाद, हरप्रीत और उसकी माँ सुखदर्शन कौर शादी और कनाडा भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूलती थीं। यहाँ तक कि सगाई के फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवाती थीं।

हालांकि, इस गिरोह का राज तब खुला जब गलती से एक युवक के व्हाट्सएप पर एक मैसेज चला गया, जिसमें एक अन्य युवक से पैसे वसूलने की बात चल रही थी। जब युवक ने उस मैसेज को चेक किया, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की और सुखदर्शन कौर, उसके बेटे मनप्रीत सिंह और एक सहयोगी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

कनाडा में रहने वाली मुख्य आरोपी के सर्कुलर

पुलिस के अनुसार, कनाडा में रहने वाली मुख्य आरोपी हरप्रीत कौर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इंटरपोल के माध्यम से उसे गिरफ्तार कर भारत लाने की कोशिश की जाएगी। आरोपियों के पास से धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज, फर्जी वीजा फॉर्म और पैसों के लेन-देन से जुड़े सबूत बरामद किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को अपना निशाना बनाया है और कुल कितनी रकम की ठगी की है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज