-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bhagwant Mann Cabinet Approves Punjab Prevention Of Offences Against Holy Scripture Act 2025
बेअदबी विरोधी बिल को भगवंत मान कैबिनेट की मंजूरी, नियम तोड़ा तो जेल और जुर्माना
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पंजाब सरकार ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए कैबिनेट में एक सख्त कानून के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मसौदे को मंजूरी दी गई।

बेअदबी विरोधी बिल को भगवंत मान कैबिनेट को मंजूरी, फोटो: सोशल मीडिया
पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी विरोधी कानून को भगवंत मान कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब बेअदबी से जुड़े मामलों के खिलाफ सजा का प्रावधान करने वाले कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसका नाम The Punjab Prevention of Offences Against Holy Scripture Act, 2025 रखा गया है। सरकार की ओर से प्रस्तावित कानून के तहत किसी भी धर्म के पवित्र ग्रंथों की बेअदबी एक गैर-जमानती अपराध होगा।
इसमें दोषी को कम से कम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद की सजा दी जा सकेगी। यदि इस बेअदबी से सांप्रदायिक तनाव, दंगे, मौत या संपत्ति का नुकसान होता है, तो दोषी को उम्रकैद के साथ-साथ 20 लाख रुपये तक का जुर्माना भी भरना होगा। इसके अलावा, बेअदबी की कोशिश या षड्यंत्र रचने पर भी 3 से 5 साल तक की सजा दी जा सकती है। अगर दोषी कोई नाबालिग, दिव्यांग या मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति हो, तो उसके अभिभावक या देखरेख करने वाले जिम्मेदार माने जाएंगे।
धर्मगुरुओं पर भी लागू होगा कानून
कानून में यह स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई पंजीकृत धार्मिक नेता जैसे पंडित, मौलवी, ग्रंथी, रागी आदि इस तरह के अपराध में लिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें भी कठोरतम सजा दिए जाने का प्रावधान है जाएगी। इसके अलावा, ऐसे दोषियों को सजा के दौरान किसी तरह की पैरोल या राहत नहीं दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
आज की ताजा खबर 29 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
‘पाल-पोसकर बड़ा किया, अब वही भांजी…’, दतिया के अतुल दीक्षित ने किस पर लगाया फंसाने आरोप? जानिए पूरा सच
MP Breaking: खंडवा में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला! 8 से अधिक वनरक्षक खून से लथपथ, इलाके में भारी तनाव
विधायी प्रक्रिया की तैयारी
कैबिनेट की ओर से मंजूर किए गए ड्राफ्ट को अब विशेष सत्र में पंजाब विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि कानून को पारित कराने से पहले सभी धार्मिक, सामाजिक और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसमें मृत्युदंड का प्रावधान नहीं रखा गया है, क्योंकि वह इसे ‘अत्यधिक’ मानते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत से साथ बांग्लादेश की मैंगो डिप्लोमेसी, यूनुस ने PM मोदी को भिजवाए खास आम
पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी काफी संवेदनशील मुद्दा रहा है। साल 2015 में फरीदकोट के बरगाड़ी और बेहबल कलां में हुई घटनाओं के बाद से इस पर लगातार बहस चल रही है। अब सरकार का दावा है कि यह नया कानून न सिर्फ सख्त है बल्कि संविधान के अनुरूप भी है। इसके लागू होने के बाद पंजाब में धार्मिक सौहार्द बनाए रखने में मदद मिल सकेगी।
Bhagwant mann cabinet approves punjab prevention of offences against holy scripture act 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














