जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट (सौजन्य IANS) 
क्राइम

जमशेदपुर: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, हथियारबंद बदमाशों ने दुकान मालिक को बंधक बनाकर जमकर पीटा

Jharkhand news : जमशेदपुर दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप को हथियारबंद अपराधियों ने निशाना बनाया है। बदमाशों ने दुकान मालिक को बंधक बनाकर लाखों के आभूषण लूटकर फरार हो गए है।

पूजा सिंह

Jewelry Shop Looted: बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़ा लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। जमशेदपुर शहर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि छह अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और अचानक हथियार निकालकर दुकान के मालिक पंकज जैन को बंधक बना लिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

इसके बाद उन्होंने दुकान से भारी मात्रा में जेवरात और आभूषण बटोर लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने पंकज जैन के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानदार को तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

लाखों के आभूषण लूटकर फरार हुए अपराधी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने लाखों रुपए के आभूषण लूटे और फरार हो गए। हाथापाई और लूटपाट के दौरान तीन राउंड फायरिंग भी हुई, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस की टीम के साथ सिटी एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी।

पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी

पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसके पहले इसी जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में 24 जून की रात अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार से डेढ़ करोड़ रुपए के सोने के आभूषण व नगदी लूटे थे। बाद में पुलिस ने वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था।

डेढ़ माह पहले भी हुई थी लूट की वारदात

डेढ़ माह पहले झारखंड के बोकारो के चास मोड़ स्थित एक ज्वेलर्स के यहां अपराधियों ने सरेशाम डाका डाला था और करोड़ों रुपए मूल्य के जेवरात लूट लिए थे। इस वारदात को बिहार के एक गिरोह ने अंजाम दिया था। दो दिन बाद वारदात में शामिल सभी अपराधियों को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा