पुलिस ने सेंधमारी के पांच मामलों का किया खुलासा (फाइल फोटो) 
क्राइम

अमरावती: पुलिस ने सेंधमारी के पांच मामलों का किया खुलासा, 4 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Amravati Crime News: अंजनगांव सुर्जी पुलिस ने सेंधमारी के पांच मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.89 लाख रुपये का माल बरामद हुआ, जबकि एक आरोपी फरार है।

पूजा सिंह

4 Accused Of Theft Arrested: जिले के अंजनगांव सुर्जी पुलिस ने शहर में पिछले कुछ दिनों से बढ़ी सेंधमारी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए पांच सेंधमारियों के मामलों का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 लाख 89 हजार 600 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है , जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में जुबेरोद्दीन कलीमोद्दीन (22, उस्माननगर, अंजनगांव), नुरोद्दीन उर्फ मुक्का नजमोद्दीन (24, काजीपुरा, अंजनगांव), संतोष भाऊराव शिंदे (36, पाडीपुरा, मुर्तीजापुर, अकोला) और अब्दुल अतीक अब्दुल रफीक (अलीनगर, अमरावती) शामिल हैं। इनमें से दो आरोपी पहले ही गिरफ्त में थे और अमरावती जेल में बंद हैं।

अंजनगांव सुर्जी क्षेत्र में की पांच चोरी

शहर में चोरी और सेंधमारी की बढ़ती घटनाओं को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस निरीक्षक सूरज बोंडे ने गुप्त सूचना स्रोत नियुक्त किया। तकनीकी सबूतों के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अंजनगांव सुर्जी क्षेत्र में की गई पांच सेंधमारी की कबूली दी उनके कब्जे से टीवी, सोने-चांदी के आभूषण, दो मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और नकद राशि सहित कुल 4,89,600 रुपये का माल जब्त किया गया।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष ठाकरे, और पुलिस निरीक्षक सूरज बोंडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सूरज तेलगोटे, पुलिस हवलदार जयसिंग चव्हाण, पुलिस सिपाही रवि राठौड़, मोहसिन पठान, शुभम मारकंड, आकाश रंगारी, अमित घाटे, अंकुश सयाम, विशाल थोरात, प्रमोद चव्हाण और महिला पोहवा दीपाली तेलगोटे आदि ने की।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप