छत्तीसगढ़ मंत्रालय भवन (सोर्स- सोशल मीडिया )
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 43 इंजीनियरों के तबादले, PHE विभाग ने जारी की सूची

PHE Department Transfer Order: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। विभाग ने 43 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ के PHE विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले।

  • 26 नवंबर 2026 को विभाग ने जारी किया नई पदस्थापना का आदेश।

  • प्रमोद सिंह कट्लम को अधीक्षण अभियंता मंडल रायपुर की जिम्मेदारी।

  • बी.एन. भोयर को अंबिकापुर और एस.एन. पाण्डेय को दुर्ग भेजा गया।

  • जल जीवन मिशन और पेयजल योजनाओं के कामकाज में तेजी लाने की कवायद।

Chhattisgarh PHE Department Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। अब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए पहले चरण में कुल 43 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस सूची में अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस फेरबदल के बाद विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

43 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव में कई प्रमुख अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

प्रमोद सिंह कट्लम को मंडल अंबिकापुर से स्थानांतरित कर अधीक्षण अभियंता, मंडल रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बी.एन. भोयर को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से हटाकर अधीक्षण अभियंता, मंडल अंबिकापुर भेजा गया है।

इसी तरह एस.एन. पाण्डेय को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से स्थानांतरित कर अधीक्षण अभियंता, मंडल दुर्ग का प्रभार दिया गया है। इन नियुक्तियों के साथ विभाग के महत्वपूर्ण मंडलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।

जल जीवन मिशन के कामकाज में आएगी तेजी?

विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य मैदानी स्तर पर जल जीवन मिशन सहित पेयजल से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देना है।

दरअसल, पेयजल योजनाओं का प्रभावी संचालन और समय पर काम पूरा कराना विभाग के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में अधिकारियों की नई पदस्थापना के जरिए मैदानी कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

जल्द संभालना होगा नया प्रभार

तबादला आदेश में संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल यह इस फेरबदल का पहला चरण है, जिसमें 43 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अब नई जिम्मेदारियों के साथ विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कामकाज में होने वाले बदलाव पर नजर रहेगी।

ममता की याचिका पर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर को दिया 10 दिन का समय

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र; क्या है नंबर गेम?

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला