छत्तीसगढ़ सरगुजा आत्महत्या मामला सोर्स- नवभारत लाइव
सरगुजा (अंबिकापुर)

सरगुजा में पहले पत्नी ने खाया जहर, दूसरे दिन पति ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Chhattisgarh suicide case : सरगुजा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। पहले पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अगले दिन पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • सरगुजा में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत।

  • 16 नवंबर को पत्नी ने खाया था जहर।

  • अगले दिन पति ने फांसी लगाकर दी जान।

  • अंबिकापुर के निजी अस्पताल में पत्नी ने तोड़ा दम।

  • दंपति के तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया।

Chhattisgarh Surguja Suicide case : जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। पहले पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार जारी था।

इसी बीच अगले दिन पति ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार अभी पति की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। एक के बाद एक हुई इन दो मौतों से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पत्नी ने जहरीले पदार्थ का किया था सेवन

पूरा मामला सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लीचीरमा का है। जानकारी के मुताबिक मृतिका सुखमनिया ने 16 नवंबर को अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जहर सेवन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया। हालांकि, महिला की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी।

अगले दिन पति ने घर में लगा ली फांसी

इधर पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने के अगले दिन उसके पति साखीराम ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के सामने एक तरफ घर के मुखिया की मौत का दुख था, तो दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती महिला की जिंदगी बचाने की चिंता बनी हुई थी।

साखीराम की मौत के बाद परिवार के सदस्य उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती सुखमनिया की तबीयत भी लगातार बिगड़ती जा रही थी। पति के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजन महिला का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

अंबिकापुर के निजी अस्पताल में महिला की मौत

अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां भर्ती कराया। डॉक्टरों की ओर से महिला का उपचार किया जा रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह कुछ ही दिनों के भीतर पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।

शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर हुआ था विवाद

मृतक दंपति के बेटे ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके माता-पिता के बीच विवाद हुआ था। विवाद की वजह पिता का शराब पीना और काम नहीं करना बताया जा रहा है। हालांकि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और दोनों की मौत के बीच क्या संबंध है, यह जांच का विषय है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?

बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन

सियांग घाटी की चिंताओं पर एक्शन में गृह मंत्रालय! अमित शाह ने कहा- प्रशासन के जरिए भेजें बात, ऐसे होगा काम

मेटा, BJP का बेटा है! यूथ कांग्रेस ने मुंबई-हैदराबाद-गुरुग्राम में META के दफ्तरों में किया हंगामा