छत्तीसगढ़ सरगुजा न्यूज सोर्स - नवभारत लाइव
सरगुजा (अंबिकापुर)

सरगुजा में करंट से हथिनी की मौत, साक्ष्य छिपाने डैम में फेंका तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

CG News : करंट की चपेट में आने से हथिनी की मौत के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। फसल बचाने के लिए खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • उदयपुर वन परिक्षेत्र में करंट से 7 वर्षीय हथिनी की मौत।

  • वन विभाग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

  • रात 8 बजे खेत में करंट चालू कर सुबह 4 बजे हटा देते थे तार।

  • घटनास्थल से करीब 700 मीटर दूर गन्ने की बाड़ी में बिछाया गया था तार।

  • हथिनी की मौत के बाद साक्ष्य छिपाने डैम में फेंका तार।

Chhattisgarh Surguja News : जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय हथिनी की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फसल बचाने के लिए खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी रातभर खेत में करंट प्रवाहित करते थे और सुबह होने से पहले तार हटा देते थे, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। वहीं, हथिनी की मौत के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने करंट प्रवाहित तार को डैम में फेंक दिया था।

बता दें कि यह पूरा मामला उदयपुर वन परिक्षेत्र के कुसवामुड़ा गांव का है। यहां खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से सात साल की हथिनी की मौत हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने जांच शुरू की और सुखरीभंडार क्षेत्र के 12 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। करीब दो दिनों तक चली पूछताछ के बाद पांच आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगमोहन मंझवार, भरोस मंझवार, पारस मंझवार, बुधराम मंझवार और रतनराम मंझवार के रूप में हुई है। वन विभाग ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रात 8 बजे करंट चालू, सुबह 4 बजे हटा देते थे तार

जांच में सामने आया कि घटनास्थल से करीब 700 मीटर दूर गन्ने की बाड़ी में बिजली के खंभे से तार जोड़कर करंट प्रवाहित किया जाता था। आरोपी भरोस मंझवार शाम 7 से 8 बजे के बीच बिजली चालू करता था और सुबह करीब 4 बजे तार हटा देता था। ऐसा इसलिए किया जाता था, ताकि दिन में किसी को खेत में करंट प्रवाहित तार होने की जानकारी न मिल सके।

घटना वाले दिन जगमोहन मंझवार अपने खेत से घटनास्थल तक करंट प्रवाहित तार लेकर गया था। इसी दौरान 7 वर्षीय हथिनी तार की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

साक्ष्य छिपाने डैम में फेंक दिया था तार

हथिनी की मौत के बाद आरोपियों ने अपनी करतूत छिपाने के लिए करंट प्रवाहित तार को डैम में फेंक दिया था। हालांकि, वन विभाग की टीम ने जांच और पूछताछ के जरिए पूरे मामले का खुलासा कर दिया। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी