युवक-युवती के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।
मैनपाट के कमलेश्वरपुर चौक का बताया गया वीडियो।
युवती बाइक पर बैठे युवक से लिपटी हुई दिखाई दी।
सैलानियों के व्यवहार को लेकर उठ रहे सवाल।
Mainpat Couple Viral Video: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट ठंड के इस मौसम में अपनी खूबसूरती को लेकर नहीं बल्कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल वायरल वीडियो में एक युवक और युवती बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। युवती बाइक पर बैठे युवक से लिपटी हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मैनपाट के कमलेश्वरपुर चौक का है। जहां भीड़भाड़ वाले इलाके में दोनों काफी देर तक इसी स्थिति में नजर आए।
मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, हिलती जमीन और उल्टा बहता पानी जैसे आकर्षणों को देखने दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन पर्यटन स्थल के व्यस्त कमलेश्वरपुर चौक से सामने आए इस वीडियो ने अब एक नई चर्चा छेड़ दी है। सार्वजनिक जगह पर युवक-युवती की इस हरकत को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि वीडियो की परिस्थितियों और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दूसरी ओर इस मामले में अभी कपल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ कर मामले की पतासाजी में जुट गई है।
मैनपाट अपनी नैसर्गिक खूबसूरती, वॉटरफॉल, तिब्बती सेटलमेंट और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, जहां हर साल छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों से भी हजारों सैलानी पहुंचते हैं। इस वायरल घटना के बाद अब स्थानीय लोगों और पर्यटन प्रेमियों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या पर्यटन स्थलों पर इस तरह के खुले प्रदर्शन पर रोक लगनी चाहिए और क्या प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्ती बरतनी चाहिए।