रायपुर के फूड पार्क में आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक, दो सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट

Major Fire in Raipur : राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में रविवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आकर करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं।
Major Fire In Raipur
रायपुर फूड पार्क में आगसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • राजेंद्र नगर फूड पार्क में भीषण आग।

  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका।

  • दो गैस सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट।

  • आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक।

  • दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी।

Fire at Raipur Food Park : राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में रविवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आकर करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस दौरान मौके पर रखे दो गैस सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

Major Fire In Raipur
CM साय का कल बिलासपुर दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, 5 नए कार्यक्रम जुड़े

फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन और घटना के विस्तृत कारणों की जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

Major Fire In Raipur
बस्तर से निकली करोड़ों की दौलत, 65 गांवों के हिस्से में आया लाल पानी! 58 साल से जारी दर्द की कहानी