सौरभ चंद्राकर सोर्स - सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा सिंडिकेट मामला: 12 नवंबर को खत्म होगी सौरभ चंद्राकर की रिमांड, खुलेंगे 6000 करोड़ के राज!

Chhattisgarh Satta App Case : महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की सीबीआई रिमांड 12 नवंबर को खत्म होगी। एजेंसी भिलाई से दुबई तक नेटवर्क खंगाल रही है।

दिनेश कुमार चौहान, ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • सौरभ चंद्राकर की सीबीआई रिमांड जल्द होगी खत्म।

  • महादेव बुक सिंडिकेट में इन चेहरों की खुलेगी पोल।

  • पैनल ऑपरेटरों से लेकर संरक्षणदाताओं तक बढ़ी जांच।

  • भिलाई से दुबई तक फैला सट्टा कारोबार बेनकाब।

  • 12 नवंबर को अदालत में पेश होंगे सौरभ चंद्राकर।

CBI Remand Sourabh Chandrakar : महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की सीबीआई रिमांड खत्म होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। इस मामले से जुड़े संभावित खुलासों को लेकर चर्चाएं बहुत तेज हो गई हैं। रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने सौरभ को 8 दिन की रिमांड पर सौंपा था।

उसे 12 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे के पहले अदालत में दोबारा पेश किया जाना है। दिल्ली में चल रही पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी का पूरा फोकस सट्टा नेटवर्क पर है। इसके साथ ही पैसों के लेन-देन और पैनल संचालन पर भी गहरी नजर रखी जा रही है।

सफेदपोशों पर आंच

महादेव बुक मामले में सबसे संवेदनशील पहलू इस अवैध कारोबार को संरक्षण मिलने का माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने अदालत में दलील दी थी कि सट्टा नेटवर्क को बचाने का प्रयास किया गया था। इसके लिए कुछ सरकारी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और राजनीतिक संपर्कों तक भारी रकम पहुंचाई गई थी।

एजेंसी ने ऐसे संभावित लाभार्थियों की पहचान करने के लिए ही सौरभ से पूछताछ की जरूरत बताई थी। इन आरोपों के सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आएंगे। हालांकि किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता केवल जांच और पुख्ता प्रमाणों से ही स्थापित हो सकेगी।

पैनल ऑपरेटरों की भूमिका

महादेव बुक का यह बड़ा नेटवर्क केवल शीर्ष स्तर के प्रमोटरों तक ही सीमित नहीं रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार अलग-अलग पैनल और शाखाओं के जरिए संचालित होता था। इन पैनलों के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ा जाता था और भारी भरकम दांव लगाए जाते थे।

सीबीआई की ओर से अदालत में पेश दलीलों में यह आरोप लगाया गया था कि यह नेटवर्क हर महीने भारी कमाई करता था। एजेंसी के अनुसार इस रकम का बड़ा हिस्सा शीर्ष स्तर पर रखा जाता था जबकि शेष राशि पैनल ऑपरेटरों तक पहुंचती थी। अब यह जांच का अहम पहलू है कि किस पैनल से कितनी रकम जुटाई गई थी।

हवाला और बैंक खाते

महादेव बुक मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी संख्या में बैंक खातों और हवाला के इस्तेमाल की भी जांच की है। सीबीआई के मुताबिक सट्टे से जुटाई गई रकम को कई खातों के जरिए घुमाकर विदेश भेजने का बड़ा आरोप लगाया गया है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि कुछ खातों का इस्तेमाल वास्तविक खाताधारकों के दस्तावेजों के दुरुपयोग से किया गया था।

यदि पूछताछ में नए बैंक खातों या वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी मिलती है, तो जांच का दायरा और अधिक बढ़ सकता है। यही कारण है कि इस मामले में रकम इकट्ठा करने वाले और आगे पहुंचाने वाले लोगों की पहचान करना भी बहुत जरूरी माना जा रहा है।

12 नवंबर पर नजर

12 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को एक बार फिर अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसकी हिरासत बढ़ाने या न्यायिक हिरासत में भेजने से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। प्रवर्तन निदेशालय ने भी सौरभ से पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी मांगी है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सीबीआई की पूछताछ में क्या ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो महादेव बुक के पूरे सिंडिकेट की परतें खोल सकें। क्या पैनल ऑपरेटरों से लेकर शीर्ष प्रमोटरों तक के वित्तीय संबंधों की कोई स्पष्ट तस्वीर बन पाएगी। इस मामले में अब हर किसी की निगाहें 12 नवंबर की पेशी और उसके बाद होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर