गीदम रोड पर कबाड़ दुकान बनी आग का गोला, कड़ी मशक्कत के बाद टला बड़ा हादसा

Fire In The Shop : गीदम रोड पर सूर्या कॉलेज के पास देर रात भड़कीं आग की लपटें, आसपास के मकानों और दुकानों तक पहुंचने का मंडराया खतरा, तीन दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा.
Fire In The Shop
Chhattisgarh Jagdalpur Newsसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग।

  • कबाड़ सामान के चलते आग तेजी से फैली।

  • दमकल की तीन वाहन मौके पर पहुंची।

  • मकानों और दुकानों तक नहीं पहुंच सकी आग।

  • इलाके में बना अफरा-तफरी का माहौल।

Chhattisgarh Jagdalpur News : शहर के गीदम रोड पर सूर्या कॉलेज के पास बीती देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भुवन कबाड़ी की दुकान अचानक आग की लपटों से घिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखे प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील कबाड़ सामान के कारण आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। रिहायशी इलाके में लगी इस आग से आसपास के मकानों और दुकानों पर भी खतरा मंडराने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

बता दें कि घटना रात करीब 10ः30 बजे की है। आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग सक्रिय हो गए। आग की गंभीरता और आसपास घनी आबादी को देखते हुए जिले के तीन दमकल वाहनों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। कुछ ही देर में दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।

Fire In The Shop
रायपुर में लोक-परंपरा की झलक: भूपेश बघेल ने गोवर्धन पूजा पर दिया पशुधन के सम्मान का संदेश

आग पर पूरी तरह से पाया काबू

कबाड़ दुकान में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के चलते आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। लपटें लगातार फैल रही थीं और आसपास की संपत्तियों को अपनी चपेट में लेने का खतरा बढ़ता जा रहा था। ऐसे में दमकल कर्मियों ने तीनों वाहनों की मदद से मोर्चाबंदी करते हुए आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

Fire In The Shop
दुर्ग के पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबा युवक, SDRF ने दो घंटे के बाद निकाला शव

नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग आसपास के रिहायशी मकानों और दुकानों तक नहीं पहुंच सकी। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो घनी आबादी वाले इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।