सक्ती में भीषण सड़क हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
सक्ती

सक्ती में भीषण सड़क हादसा, राम भजन गाने जा रहे शिक्षक समेत 3 लोगों को बस ने कुचला, आरोपी ड्राइवर फरार

Sakti Road Accident News: तीनों एक बाइक में सवार होकर राम सप्ताह में शामिल होने सपोस गांव जा रहे थे। इसी दौरान रांग साइड से तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर छवारीपाली पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।

  • तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत।

  • मृतकों में दर्री निवासी शिक्षक हरिशंकर चौहान समेत मोहर दास बैरागी और सेत कुमार पटेल शामिल।

  • तीनों राम सप्ताह में शामिल होने सपोस गांव जा रहे थे।

Chhattisgarh Road Accident: डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर सुबह 11 बजे ग्राम छवारीपाली पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दर्री के एक शिक्षक समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों एक बाइक में सवार होकर राम सप्ताह में शामिल होने सपोस गांव जा रहे थे। इसी दौरान रांग साइड से तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक की मौके पर तो दो लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

आरोपी चालक मौके से फरार

मृतकों की पहचान शिक्षक हरिशंकर चौहान, मोहर दास बैरागी और सेत कुमार पटेल के रूप में हुई है। तीनों निवासी दर्री, थाना डभरा, जिला सक्ती के थे। घटना की सूचना पाकर डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर बस का चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। फिलहाल वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दुर्घटना के बाद बस संचालक को मौके पर बुलाया और आर्थिक सहायता के रूप में बस मालिक की ओर से 50-50 हजार रुपए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिया गया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपए तत्काल दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस कर रही तलाश

हादसे के बाद बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर डभरा टीआई राजेश पटेल मौके पर पहुंचे और बस को अपने कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और तीन लोगों की मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रॉंग साइड से आई बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक अपनी सही साइड से चंद्रपुर की ओर सपोस गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से डभरा की ओर आ रही मुस्कान यात्री बस तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड में आ गई। चालक ने बस को संभालने की कोशिश भी नहीं की और सीधे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मार्ग पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। अपने रिश्तेदारों के शवों को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में जैसे ही खबर पहुंची, सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड चलने वाली बसों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इस पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति सीमा और यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग डभरा पुलिस से की है।

एक साथ उठीं तीन अर्थियां

एक ही गांव से एक साथ तीन अर्थियां उठने से पूरा दर्री गांव गम में डूब गया है। गांव के हर घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों में सेत कुमार पटेल के निधन से स्कूल और गांव के बच्चों में भी शोक है। लोग कह रहे हैं कि गांव ने तीन होनहार और मिलनसार युवकों को खो दिया है। जिनकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू