आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
राजनांदगांव

डोंगरगढ़ में मां-बेटे का मर्डर, जादू-टोने के शक में भतीजे ने कुल्हाड़ी से काट डाला, 3 गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक युवक ने चाची और चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जादू-टोने के शक में यह खौफनाक वारदात हुआ है।

दिनेश कुमार चौहान, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी।

  • चाची और चचेरे भाई की हत्या का आरोप।

  • एक ही परिवार के तीन आरोपी गिरफ्तार।

  • मृतका की बेटी ममता सोनकर पर भी जानलेवा हमला।

Mother and son murdered in Dongargarh: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना में जादू-टोने के संदेह और पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। धारदार हथियार से हमला कर मां और बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी बेटी को भी जान से मारने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घर पहुंचा पति तो सामने आया खौफनाक मंजर

घटना का खुलासा 9 अक्टूबर को हुआ, जब सुखी सोनकर अपने घर पहुंचा। घर के भीतर उसकी पत्नी कमला सोनकर और बेटे खुमेन्द्र सोनकर मृत अवस्था में मिले, जबकि बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। घर के भीतर का यह दृश्य देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घायल ममता को अस्पताल भिजवाया।

बीमारी और जादू-टोने के शक में खूनी वारदात

पुलिस की जांच के अनुसार, परिवार में विवाद के साथ कुछ सदस्यों की तबीयत खराब होने को लेकर जादू-टोना किए जाने का संदेह भी था। इसी विवाद के बीच हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने अपनी चाची कमला सोनकर और चचेरे भाई खुमेन्द्र सोनकर पर धारदार हथियार से हमला किया। चचेरी बहन ममता सोनकर को भी निशाना बनाया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, सबूत मिटाने की कोशिश का भी आरोप

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान संदेह के आधार पर हेमंत कुमार सोनकर (36), सोनू सोनकर (34) और केशर सोनकर (55), तीनों निवासी ग्राम चौथना, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात के बाद कपड़े और हथियार के बेंट को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) और 238 भी जोड़ी है। गिरफ्तार आरोपियों को 12 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

अंधविश्वास ने उजाड़ दिया परिवार

चौथना गांव की इस घटना ने अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है। जादू-टोने का संदेह किस तरह हिंसा में बदल गया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा