कैबिनेट लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, परिचितों से मांगे जा रहे 32 हजार रुपए, जांच शुरू

Chhattisgarh Cyber Fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट के हैक होने के बाद साइबर ठग उनके संपर्क में मौजूद लोगों को फर्जी संदेश भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं। साइबर सेल मामले की जांच शुरू कर दी है।
Chhattisgarh cyber Fraud, Minister Laxmi Rajwade,
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ठग यूपीआई ब्लॉक होने का बहाना बनाकर तत्काल मदद मांग रहे हैं।

  • मंत्री ने पैसे नहीं भेजने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी।

  • मामले की शिकायत पर साइबर सेल ने शुरू की जांच।

  • फर्जी संदेशों के साथ ऑनलाइन भुगतान के लिए QR कोड भी भेजा जा रहा है।

Chhattisgarh Minister Laxmi Rajwade WhatsApp Account Hacked: विधायक अनुज शर्मा के बाद अब कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है। अकाउंट के हैक होने के बाद साइबर ठग उनके संपर्क में मौजूद लोगों को फर्जी संदेश भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी सूचना मीडिया को दी वहीं लोगों को अलर्ट किया है कि अगर किसी के पास पैसा मांगने का मैसेज आए तो ध्यान नहीं दें। बताए कि ठगों की ओर से भेजे जा रहे इन संदेशों में यूपीआई ब्लॉक होने का बहाना बनाकर तत्काल आर्थिक मदद मांगी जा रही है।

Chhattisgarh cyber Fraud, Minister Laxmi Rajwade,
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल की 9.06 करोड़ की संपत्तियां अटैच

यूपीआई ब्लॉक होने का बहाना, QR कोड भी भेजा

मंत्री के नाम से भेजे जा रहे संदेश में लिखा है कि उन्हें एक छोटी-सी मदद चाहिए, क्योंकि उनका यूपीआई ब्लॉक हो गया है। इसके लिए अर्जेंट 32 हजार रुपये की मांग की जा रही है। संदेश के साथ भुगतान के लिए QR कोड भी भेजा जा रहा है, ताकि लोग उसे स्कैन कर रकम ट्रांसफर कर दें। इस तरह मंत्री के नाम और नंबर का दुरुपयोग कर उनके परिचितों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की जानकारी दी है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसे मांगे जाने पर बिना पुष्टि किए कोई भुगतान न करें। साथ ही, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह भी दी गई है।

Chhattisgarh cyber Fraud, Minister Laxmi Rajwade,
अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, रसोइये पर फेंका गर्म खाना

साइबर सेल ने शुरू की जांच

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मंत्री सूरजपुर में रोड सेफ्टी कार्यक्रम के तहत आयोजित बाइक रैली में व्यस्त थीं। मामला सामने आने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि व्हाट्सएप अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच कैसे बनाई गई और फर्जी संदेश भेजने के पीछे कौन लोग हैं। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, किसी परिचित के नंबर से पैसे मांगने वाला संदेश मिलने पर भी पहले फोन करके पुष्टि करना जरूरी है। अनजान QR कोड स्कैन करने या बिना सत्यापन भुगतान करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com