नई रेल सेवाओं के शुभारंभ (सोर्स: सोशल मीडिया)
रायपुर

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची ट्रेन, मुख्यमंत्री साय बोले- आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद शुभ

Raipur To Rawghat New Train: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए शुभ है। रायपुर से रावघाट और रायपुर से कुरूद के बीच नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

  • मुख्यमंत्री साय ने मोदी सरकार का जताया आभार।

  • छत्तीसगढ़ में रेल विकास को नई रफ्तार।

  • सीएम बोले- आने वाले दिनों में धमतरी तक भी ट्रेन सेवा शुरू होगी।

Two New Train Start in Chhattisgarh: विजयादशमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ को मिली नई रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में रेलवे के बढ़ते नेटवर्क को विकास की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए शुभ है। रायपुर से रावघाट और रायपुर से कुरूद के बीच नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में धमतरी तक भी ट्रेन सेवा शुरू होगी।

मुख्यमंत्री साय ने मोदी सरकार का जताया आभार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रावघाट में खड़ी ट्रेन रायपुर पहुंचेगी जबकि रायपुर में खड़ी ट्रेन कुरूद के लिए रवाना होगी। उन्होंने इस शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। प्रदेश में रेलवे के बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है और इसका लाभ आने वाले समय में दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचेगा। केंद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान रेल बजट में हुई बढ़ोतरी का जिक्र किया।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

यूपीए सरकार पर बोला हमला

CM साय ने कहा कि यूपीए सरकार के समय छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, जबकि अब यह बढ़कर करीब 7,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। राजनांदगांव, अंबिकापुर, बरवाडीह और रावघाट से जगदलपुर की दिशा में रेल संपर्क बढ़ने से जुड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि आठ रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने नए रेलवे स्टेशनों की तस्वीरें भी दिखाईं।

धमतरी समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जशपुर जिले को धरमजयगढ़ की दिशा में रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग की थी। इस मांग को परियोजनाओं में शामिल किया गया है। इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री का आभार जताया। अब इन योजनाओं के पूरा होने और धमतरी सहित अन्य क्षेत्रों तक नियमित रेल सुविधा पहुंचने का इंतजार है।

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित