कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को महिलाओं ने रोका, गांव की समस्याएं नहीं सुनने से थीं नाराज

Minister Ramvichar Netam in Balrampur: गांव की समस्याओं को लेकर महिलाओं ने रास्ते में काफिले के सामने पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
chhattisgarh news, Minister Ramvichar Netam in Balrampur,
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को महिलाओं ने रोका(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे थे कपिलदेवपुर गांव।

  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • गांव की समस्या को लेकर महिलाओं में नाराजगी।

  • बुनियादी सुविधाओं के लिए तरह रहे गांव के लोग।

Minister Convoy Stopped By Womens in Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को ग्रामीण महिलाओं ने रोक दिया। गांव की समस्याओं को लेकर महिलाओं ने रास्ते में काफिले के सामने पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी चर्चा हो रही है।

पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे मंत्री

जानकारी के मुताबिक, मामला 18 अक्टूबर 2026 का है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर जिले के कपिलदेवपुर गांव में उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखने का उचित अवसर नहीं मिला। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।

chhattisgarh news, Minister Ramvichar Netam in Balrampur,
छत्तीसगढ़ का ऐसा मंदिर जहां 8 दिन तक नहीं बदलते वस्त्र, नवमी पर मां का होता है राजश्री श्रृंगार, जानें महत्व

सरपंच के साथ काफिले के सामने पहुंचीं महिलाएं

नाराजगी जाहिर करने के लिए गिरवरगंज पंचायत की सरपंच संस्कृति रक्सेल के साथ ग्रामीण महिलाएं मंत्री के काफिले के सामने पहुंच गईं। महिलाओं ने रास्ते में काफिले को रोककर अपनी बात रखने की कोशिश की। ग्रामीणों के मुताबिक, पंचायत में स्कूल के लिए भवन नहीं है। इसके अलावा पंचायत भवन से जुड़ी समस्याओं के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन समस्याओं का समाधान होना जरूरी है, ताकि गांव के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

chhattisgarh news, Minister Ramvichar Netam in Balrampur,
साल में सिर्फ दशहरे के दिन खुलता है बिलासपुर का यह चमत्कारी मंदिर, वजह कर देगी हैरान

पुलिस ने संभाली स्थिति, वीडियो वायरल

काफिले के सामने महिलाओं के पहुंचने के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बल और पुलिस के जवान सक्रिय हो गए। जवानों ने स्थिति को संभालते हुए मंत्री के काफिले को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के इस विरोध ने एक बार फिर गांवों में बुनियादी सुविधाओं और जनप्रतिनिधियों तक आम लोगों की समस्याएं पहुंचाने के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com