छत्तीसगढ़ सरगुजा न्यूज सोर्स - नवभारत लाइव
रायपुर

सरगुजा में फिर मिली मादा हाथी की लाश, 40 दिन में दूसरी मौत से उठे सवाल

Chhattisgarh Elephant : उदयपुर वन परिक्षेत्र में जंगल के भीतर मिला दो दिन पुराना शव, 17 हाथियों के दल से बिछड़ने के बाद दो हाथी थे लापता, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • मादा हाथी का शव जंगल से हुआ बरामद।

  • हाथी की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं।

  • हाथियों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल।

  • दल से बिछड़ने के बाद दो हाथी हो गए लापता।

  • झटका तार को वन विभाग कर रहा जब्ती।

Chhattisgarh Sarguja News : जिले में हाथियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उदयपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में एक मादा हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हाथी का शव करीब दो दिन पुराना है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हाथी की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

17 हाथियों के दल से बिछड़ने के बाद लापता थी मादा हाथी

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस इलाके में 17 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा था। इसी दौरान दल से बिछड़ने के बाद दो हाथी लापता हो गए थे। अब लापता हाथियों में से एक मादा हाथी का शव जंगल में बरामद हुआ है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

झटका तार बिछाने की आशंका, वन विभाग कर रहा जब्ती की कार्रवाई

इधर जंगलों में विद्युत तरंगित तार यानी झटका तार बिछाए जाने की आशंका को देखते हुए वन विभाग की टीम ऐसे तारों की तलाश कर रही है और उन्हें जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

गौरतलब है कि करीब 40 दिन पहले इसी उदयपुर वन परिक्षेत्र में बिजली के तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई थी। उस मामले की जांच भी अब तक जारी है।

ऐसे में एक बार फिर उसी वन परिक्षेत्र में हाथी की मौत ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जंगल में दो दिन तक पड़ा रहा शव, निगरानी व्यवस्था पर सवाल

इस घटना में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जंगल में करीब दो दिन तक मादा हाथी का शव पड़ा रहा, लेकिन निगरानी करने वाली टीम को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिल सकी?

क्या हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही थी? क्या जंगल में अवैध रूप से विद्युत प्रवाहित तार बिछाए गए हैं? इन सभी पहलुओं की जांच जरूरी है।

करीब 40 दिनों के भीतर इसी वन परिक्षेत्र में दो हाथियों की मौत की घटनाओं ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब सबकी निगाहें वन विभाग की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग