नगरनार स्टील प्लांट के 1,500 डिग्री के हॉट मेटल में जिंदा जला मजदूर, NMDC प्रबंधन ने साधी चुप्पी

Nagarnar Steel Plant : छोटे देवड़ा के युवक की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखा गया शव, औद्योगिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, हादसे के बाद NMDC प्रबंधन की चुप्पी.
Nagarnar Steel Plant
छत्तीसगढ़ नगरनार स्टील प्लांटसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • 1,500 डिग्री सेल्सियस तक तपता है स्टील का हॉट मेटल।

  • मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी में रखा गया शव।

  • श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

  • कुछ ही क्षणों में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं शरीर।

  • हॉट मेटल जैसे खतरनाक कार्यक्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम थे कहां?

Chhattisgarh Nagarnar Steel Plant :  नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट से एक दिल दहला देने वाले औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। प्लांट में काम के दौरान 1,500 डिग्री हॉट मेटल की चपेट में आने से एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हॉट मेटल की भीषण तपिश में जलकर हड्डियां भी राख हो गई।

मृतक की पहचान मंगल साय के रूप में हुई है। करीब 30 से 32 वर्ष का मंगल साय छोटे देवड़ा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद उसका शव मेडिकल कॉलेज अस्पताल, डिमरापाल की मर्चुरी में रखे जाने की जानकारी सामने आई है।

जिस उम्र में एक युवा अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभालने और भविष्य के सपने संजोने में जुटा होता है, उस उम्र में मंगल साय की इस दर्दनाक मौत ने औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हॉट मेटल जैसे खतरनाक कार्यक्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम कहां थे?

स्टील प्लांट में हॉट मेटल के बीच काम करना बेहद जोखिम भरा होता है। ऐसे संवेदनशील कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि हादसे के वक्त मंगल साय के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण मौजूद थे या नहीं? कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या फिर कहीं कोई लापरवाही हुई? आखिर किन परिस्थितियों में एक युवा कर्मचारी को अपनी जान गंवानी पड़ी?

यह हादसा केवल एक श्रमिक की मौत का मामला नहीं है, बल्कि प्लांट की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही से जुड़े कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियां और इसके पीछे की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Nagarnar Steel Plant
नगरनार स्टील प्लांट में मौत का तांडव, खौलते हॉट मेटल की चपेट में आया कर्मचारी, जिंदा जलने से मौत की खबर

हादसे के बाद भी प्रबंधन की चुप्पी, फोन का जवाब तक नहीं!

इतनी गंभीर घटना के बावजूद छडक्ब् प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। नवभारत लाइव के बस्तर संवाददाता ने घटना की पुष्टि और प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन प्रबंधन की ओर से कॉल का जवाब नहीं दिया गया।

आखिर प्लांट में इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ? कर्मचारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या घटना की जांच शुरू कर दी गई है और क्या सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी तय होगी? इन सवालों पर प्रबंधन की ओर से आधिकारिक जवाब का इंतजार है।

अब निगाहें NMDC प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर टिकी हैं। मंगल साय की मौत की निष्पक्ष जांच, हादसे के कारणों का खुलासा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है, ताकि एक परिवार पर टूटे इस दुख के साथ-साथ भविष्य में किसी अन्य श्रमिक की जान भी जोखिम में न पड़े।

Nagarnar Steel Plant
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, बिलासपुर में 154 केंद्र तैयार, किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल