गृह मंत्री विजय शर्मा और दीपक बैज (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

बस्तर में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, Z+ से घटकर Z श्रेणी में पहुंचे कई नेता, जल्द जारी होगा आदेश

Bastar Leaders VIP Security: बस्तर में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती किए जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। Z+ से घटाकर Z श्रेणी में कई नेताओं के नाम शामिल है। गृह विभाग जल्द ही आदेश जारी करेगा।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • नौ नेताओं की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी किया।

  • कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल।

  • गृह विभाग जल्द जारी करेगा आदेश।

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उठाए सवाल।

Bastar Leaders Z Plus to Z Category Security: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के दावे के बीच बस्तर के 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती किए जाने की खबर है। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक, नौ नेताओं की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी की गई है। इनमें कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्री कवासी लखमा सहित कई नेता शामिल हैं। इसके अलावा बस्तर के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा में भी कटौती की गई है।

दीपक बैज बोले- अभी नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ

सुरक्षा में कटौती को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा कम करने का निर्णय हो चुका है। आने वाले दिनों में इस संबंध में अंतिम सूचना जारी की जानी बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था में और कटौती की जा सकती है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सुरक्षा घटाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में अभी नक्सलवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कई दर्जन नक्सली दबाव के कारण दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके हैं। बैज ने कहा कि कांग्रेस भी चाहती है कि नक्सलवाद खत्म हो, लेकिन नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था कम करने में सरकार को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के दिग्गज के नाम शामिल

सुरक्षा में की गई इस कटौती से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के वीआईपी नेता प्रभावित हुए हैं। जिसमें कैबिनेट मंत्री, केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपकबैज, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कवासी लखमा, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गागड़ा के नाम शमिल है।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस