सौरभ चंद्राकर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया (सोर्स - नवभारत लाइव)
रायपुर

महादेव सट्टा केस: सौरभ चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल, शुभम सोनी के खिलाफ NBW जारी

Raipur Court Hearing Sourabh Chandrakar: ED ने इस बार सौरभ चंद्राकर की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

  • रायपुर की विशेष अदालत ने 2 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड का आदेश दिया।

  • ED ने इस बार सौरभ चंद्राकर की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की।

  • शुभम सोनी के खिलाफ ED की विशेष अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया।

Mahadev Satta Saurabh Chandrakar Judicial Custody: महादेव सट्टा किंग के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। उसकी रिमांड अवधि खत्म होने के मद्देनजर उसे ईडी और सीबीआई, दोनों मामलों में अलग-अलग अदालतों में पेश किया जाएगा। दिनभर चली सुनवाई के बाद सौरभ को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

जांच का दायरा बढ़ा

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बहुचर्चित मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर स्थित पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस बार उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। निर्धारित अवधि के अनुसार सौरभ चंद्राकर 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा।

पूछताछ के लिए पुलिस अधिकारियों को बुलाया दिल्ली

इस मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई केवल ऐप के प्रमोटरों और उनके आर्थिक लेन-देन तक सीमित नहीं रह गई है। जांच की आंच अब छत्तीसगढ़ पुलिस के कुछ अधिकारियों तक पहुंचने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कुछ पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था। हालांकि पूछताछ के विषय और अधिकारियों की भूमिका को लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शुभम सोनी की मुश्किलें बढ़ी

दूसरी ओर मामले में फरार चल रहे शुभम सोनी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। ED की विशेष अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। शुभम सोनी नवंबर 2023 में उस समय चर्चा में आया था, जब उसने एक वीडियो जारी कर खुद को महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का असली मालिक बताया था।

वीडियो में शुभम सोनी ने दावा किया था कि वर्ष 2021 में भिलाई से इस ऐप की शुरुआत हुई थी। उसने यह भी आरोप लगाया था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर वह दुबई गया था और वहां कथित तौर पर 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी के रूप में पहुंचाए गए थे।

विदेशों में संचालित कंपनियों से जुड़े दस्तावेज

हालांकि ये आरोप शुभम सोनी की ओर से लगाए गए थे जिनकी पुष्टि को जांच एजेंसी के निष्कर्ष के रूप में नहीं माना जा सकता। ED की पूछताछ का केंद्र सौरभ चंद्राकर के सहयोगियों के बयान डिजिटल साक्ष्य और विदेशों में संचालित कंपनियों से जुड़े दस्तावेज रहे हैं। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी से अर्जित धन किन माध्यमों से विदेश भेजा गया, किन कंपनियों का इस्तेमाल हुआ और पूरे नेटवर्क में किसकी क्या भूमिका रही।

अब सौरभ चंद्राकर की न्यायिक हिरासत, शुभम सोनी के खिलाफ वारंट और पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की खबरों ने महादेव सट्टा ऐप मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। जांच के आगामी खुलासों पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर बनी हुई है।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली