सौरभ चंद्राकर सोर्स - नवभारत लाइव
रायपुर

महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, ED का वारंट आवेदन खारिज

Saurabh Chandrakar Raipur Court News : महादेव सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर कोर्ट ने 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। CBI कस्टडी खत्म होने के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया।

जयदास मानिकपुरी, ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल

  • रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया

  • CBI की 8 दिन की कस्टडी हुई खत्म

  • CBI ने दोबारा कस्टडी की मांग नहीं की

  • ED का नॉन-बेलेबल वारंट आवेदन हुआ खारिज

Saurabh Chandrakar Case : महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 8 दिन की CBI कस्टडी खत्म होने के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं, कोर्ट ने ED के नॉन-बेलेबल वारंट वाले आवेदन को खारिज कर दिया।

30 मार्च 2022 को पहली FIR दर्ज

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में दुर्ग के मोहन नगर थाने में 30 मार्च 2022 को पहली एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले की जांच शुरू की थी। मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना गया है। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि यह सट्टेबाजी का अवैध नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था। आखिरकार लंबे समय से फरार चल रहे सौरभ को ओमान से भारत लाया गया है।

महादेव ऐप का नेटवर्क

महादेव ऑनलाइन बुक एक बड़ा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क था। इसका संचालन देश के बाहर से किया जा रहा था। इस प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट और फुटबॉल पर सट्टा लगाया जाता था। इसके लिए देशभर में कई पैनल और ब्रांच बनाई गई थीं। इन शाखाओं के जरिए लोगों को सट्टेबाजी से जोड़ा जाता था। जांच एजेंसियों के अनुसार हवाला के जरिए भारी रकम का लेनदेन किया गया था।

ओमान से हुई गिरफ्तारी

सीबीआई के अनुसार सौरभ चंद्राकर लगातार अपनी जगह बदल रहा था। वह दुबई में रहने के बाद ओमान पहुंच गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। उसके पास से इंडोनेशियाई पासपोर्ट मिला था जिस पर अजंता मेंडिस नाम लिखा था। खुफिया जानकारी के आधार पर ओमान की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद भारत सरकार के प्रयासों से उसका प्रत्यर्पण हुआ।

सुरक्षा और खुलासे की मांग

भारत लाए जाने से पहले सौरभ ने जेल में जान का खतरा बताया था। उसने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की थी। पूछताछ के दौरान उसने सट्टेबाजी नेटवर्क के राजनीतिक कनेक्शन खोलने की बात कही थी। वह पैसों के लेनदेन और विदेशों में संपत्तियों की जानकारी देने को तैयार है। अब इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार

केजरीवाल को मिली धमकी निकली फर्जी, बिश्नोई गैंग के नाम से नहीं बल्कि रोहतक से किया गया था कॉल

Miss Universe 2026: ग्रैंड फिनाले से पहले बड़ा झटका, 15 देशों ने पीछे खींचे कदम; 6 एशियाई देशों पर लगा बैन

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: अमेरिका-दुबई से आएंगे बाराती, बिहटा में बहू के स्वागत के लिए बना नया आशियाना

15 लाख का इनामी आतंकी लतीफ भट और 2 विदेशी दहशतगर्द! कुलगाम से किश्तवाड़ तक हाई अलर्ट, OGWs से पूछताछ जारी