सौरभ चंद्राकर सी.बी.आई. कोर्ट सोर्स - नवभारत लाइव
रायपुर

महादेव सट्टा ऐप घोटाला: किंगपिन सौरभ चंद्राकर भारी सुरक्षा के बीच सीबीआई कोर्ट में पेश

Saurabh Chandrakar CBI Court : महादेव सट्टा ऐप घोटाला में ओमान से प्रत्यर्पित मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को मंगलवार को रायपुर लाया गया, जिसे आज भारी सुरक्षा के बीच विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया।

जयदास मानिकपुरी, ऐश्वर्या द्विवेदी

Mahadev Satta App Promoter Saurabh Chandrakar CBI Court : महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी और किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है और सीबीआई (CBI) की टीम सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे विशेष सीबीआई अदालत, रायपुर में पेश किया गया है।

सौरभ चंद्राकर सीबीआई कोर्ट पेश

ओमान से प्रत्यर्पण के बाद मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को मंगलवार को सीबीआई की टीम दिल्ली से फ्लाइट द्वारा रायपुर लेकर पहुंची। आज विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ठाकुर की कोर्ट में भारी सुरक्षा व्यवस्था और कड़े पुलिस पहरे के बीच उसे पेश किया गया।

लगभग 6 हजार करोड़ रुपये के इस अवैध सट्टेबाजी घोटाले में पूछताछ और नेटवर्क के खुलासे के लिए सीबीआई अदालत में कस्टोडियल रिमांड की मांग कर रही है। हाई-प्रोफाइल मामले को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी नए आदेश के तहत

CBI ने जवाब में कहा कि बचाव पक्ष जिस आदेश का हवाला दे रहा है, वह पुराना आदेश है। एजेंसी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी नए आदेश के तहत हुई है, जिसमें किसी विशेष जांच एजेंसी का उल्लेख नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई लंच के बाद निर्धारित की।

भिलाई से ताल्लुक रखने वाले सौरभ चंद्राकर का नाम महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के प्रमुख आरोपियों में शामिल रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, छोटे स्तर से शुरू हुआ कथित सट्टा कारोबार समय के साथ अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में बदल गया और दुबई सहित विदेशों से इसके संचालन के आरोप सामने आए।

जांच एजेंसियां कर चुकी है पूरी पड़ताल

ED पहले ही आरोप लगा चुकी है कि सट्टेबाजी से जुड़ी रकम को हवाला समेत विभिन्न माध्यमों से इधर-उधर किया गया। यूएई में हुई सौरभ चंद्राकर की भव्य शादी में करोड़ों रुपये खर्च होने, निजी जेट और बड़े इवेंट मैनेजमेंट खर्चों की भी जांच एजेंसियां पड़ताल कर चुकी हैं महादेव ऐप मामले में देशभर में कई FIR दर्ज हैं और बड़ी संख्या में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में सौरभ चंद्राकर की पेशी और CBI की ट्रांजिट रिमांड की मांग को जांच के लिहाज से बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट