डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी (सोर्स - नवभारत लाइव)
रायपुर

दीपावली पर भी नहीं जली डीएड अभ्यर्थियों के घर उम्मीद की रोशनी, 325 दिनों से तूता में जारी है आंदोलन

Raipur D.Ed. Candidates Protest: हजारों डीएड अभ्यर्थियों सहायक शिक्षक के 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • हजारों डीएड अभ्यर्थियों का जारी है आंदोलन।

  • सहायक शिक्षक के 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग।

  • रायपुर के तूता धरना स्थल पर 325 दिनों से बैठे हैं धरने पर।

  • ​हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी नियुक्ति नहीं।

Chhattisgarh D.Ed. Candidates Protest In Raipur: दिवाली का त्योहार जहां लोगों के घरों में खुशियां और रोशनी लेकर आया वहीं छत्तीसगढ़ के हजारों डीएड अभ्यर्थियों के लिए यह पर्व भी इंतजार और निराशा के बीच गुजर गया। सहायक शिक्षक के 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को इस बार भी अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का मौका नहीं मिला। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर पिछले 325 दिनों से जारी उनका आंदोलन अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

अभ्यर्थी बोले- भविष्य अधर में लटका हुआ है

डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि नौकरी की उम्मीद में उन्होंने वर्षों तक पढ़ाई और प्रशिक्षण किया लेकिन नियुक्ति के इंतजार में उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। उनका आरोप है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद अब तक नियुक्ति की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मामला न्यायालय तक पहुंच चुका है, तो पात्र अभ्यर्थियों को उनका हक मिलने में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है?

आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना

आंदोलनकारियों के मुताबिक 325 दिनों से धरना स्थल पर डटे अभ्यर्थी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। कई परिवारों के माता-पिता भी अपने बच्चों के भविष्य की चिंता लेकर आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। त्योहारों के दौरान घर लौटने और अपनों के साथ समय बिताने की इच्छा के बावजूद अभ्यर्थियों को अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखना पड़ रहा है।

अभ्यर्थियों ने सरकार के सुशासन और युवाओं को रोजगार देने के दावों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति का मामला केवल नौकरी तक सीमित नहीं है बल्कि हजारों परिवारों की उम्मीदों और न्यायालयीन आदेशों के सम्मान से जुड़ा हुआ है।

डीएड संघ छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांग की है कि न्यायालयीन आदेशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही सरकार नियुक्ति को लेकर स्पष्ट समय-सीमा घोषित करे।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना