नवभारत इन्फ्लुएंसर्स समिट 2026 (सोर्स- नवभारत लाइव)
रायपुर

छत्तीसगढ़ में डिजिटल दुनिया के सितारों का होगा सम्मान, 14 दिसंबर को रायपुर में होगा नवभारत इन्फ्लुएंसर्स समिट

Navbharat Influencer Summit 2026: नवभारत की ओर से इन्फ्लुएंसर्स समिट का आयोजन 14 दिसंबर को रायपुर में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य ऐसे डिजिटल कंटेंट क्रिएटर को मंच देना है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • रायपुर में 14 दिसंबर को होगा नवभारत इन्फ्लुएंसर्स समिट 2026 का आयोजन।

  • होटल ग्रैंड इम्पीरिया में जुटेंगे डिजिटल दुनिया के सितारे, वीआईपी रोड स्थित होटल में होगा कार्यक्रम।

  • छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्रियों और देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियां होंगे शामिल।

  • डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की रचनात्मकता को प्रदेश के विकास के विजन से जोड़ने की पहल।

Navbharat Influencer Summit In Chhattisgarh: सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका लगातार बढ़ रही है। अब उनकी इस ताकत को एक नई पहचान और बड़ा मंच देने की तैयारी है। नवभारत का डिजिटल प्लेटफॉर्म नवभारत लाइव लेकर आ रहा है इन्फ्लुएंसर समिट 2026 जहां डिजिटल दुनिया से जुड़े रचनाकारों को एक मंच पर आने का अवसर मिलेगा।

14 दिसंबर को होगा आयोजन

नवभारत की ओर से इन्फ्लुएंसर्स समिट का आयोजन 14 दिसंबर, सोमवार को रायपुर के होटल ग्रैंड इम्पीरिया, वीआईपी रोड पर किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य ऐसे डिजिटल कंटेंट क्रिएटर को मंच देना है, जिनकी सामग्री लोगों को प्रभावित करने के साथ ही समाज और प्रदेश की सकारात्मक तस्वीर सामने लाने में भूमिका निभा सकती है।

बड़ी राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल

रायपुर में होने वाले नवभारत इन्फ्लुएंसर्स समिट 2026 में कई अगल-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्रियों के अलावा देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। आयोजन के जरिए विकसित छत्तीसगढ़ के विजन पर चर्चा होगी।

दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में हो चुके हैं आयोजन

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बड़ा मंच देने के लिए नवभारत का यह प्रयास दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई प्रमुख शहरों में हो चुका है। इन आयोजनों को स्थानीय स्तर पर जबरदस्त सफलता मिली है। अब बारी छत्तीसगढ़ की है। प्रदेश के डिजिटल टैलेंट को पहचान और सम्मान देने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा और प्रभाव दिखाने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन केवल प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डिजिटल रचनाकारों की रचनात्मक ताकत को विकसित छत्तीसगढ़ के विजन से जोड़ने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कंटेंट से प्रभाव तक का सफर

यह आयोजन डिजिटल रचनाकारों के लिए लोकप्रियता से आगे बढ़कर अपनी सामग्री के जरिए सकारात्मक प्रभाव व बदलाव लाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। प्रमोशनल वीडियो के जरिए क्रिएटर्स को खुद को नॉमिनेट करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर