​कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI से कहा- मुझे बंधक बना लिया, छुड़ाने पुलिस भेजिए, वीडियो ने मचाई खलबली

Minister Rajesh Agrawal Viral Video: मंत्री राजेश अग्रवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। वीडियो में मंत्री बंधक बनाए जाने की बात कहते हुए TI से उन्हें छुड़ाने के लिए आने को कह रहे हैं।
minister Rajesh Agrawal video, chhattisgarh news,
​कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • अंबिकापुर में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • अग्रवाल ट्रेडिंग में कई महीनों से लगातार चोरी की घटनाएं होने का आरोप।

  • दुकान संचालक ने 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

  • आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारियों ने मंत्री से की मुलाकात।

  • मंत्री ने कोतवाली प्रभारी को फोन कर कार्रवाई की जानकारी मांगी।

Chhattisgarh Cabinet Minister Viral Video: अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को व्यापारियों ने रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ऐसा खुद मंत्री जी कहते नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही चोरी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर मंत्री ने कोतवाली प्रभारी से मोबाइल पर संपर्क साधा और गिरफ्तारी नहीं होने की वजह पूछी इसके बाद मंत्री ने कोतवाली पुलिस को आकर अपने आप को छुड़ाने की बात कही।

50 लाख से ज्यादा की चोरी से परेशान व्यापारी

मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग का है। दुकान संचालक के अनुसार, यहां पिछले कई महीनों से लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। इन घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। व्यापारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही मामले में अपेक्षित कार्रवाई सामने आई।

minister Rajesh Agrawal video, chhattisgarh news,
Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व CM भूपेश बघेल निभाई परंपरा, खारून नदी में लगाई आस्था की डुबकी

पुलिस की कार्रवाई से नाराज दुकान संचालक के साथी व्यापारी मंत्री राजेश अग्रवाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने मंत्री को चोरी की घटनाओं और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी दी। व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने तत्काल कोतवाली प्रभारी को फोन कर पूरे मामले का संज्ञान लिया।

फोन पर थाना प्रभारी से मांगा जवाब

मंत्री राजेश अग्रवाल ने फोन पर कोतवाली प्रभारी से पूछा कि चोरी के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। इस पर पुलिस की ओर से बताया गया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

minister Rajesh Agrawal video, chhattisgarh news,
देश छोड़कर भागने से पहले सौरभ चंद्राकर का वकील गिरफ्तार, जजों-अफसरों को सेट करने लिए थे 15 करोड़

बातचीत के दौरान मंत्री ने व्यंग्यात्मक अंदाज में थाना प्रभारी से कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है तो पहले आकर उन्हें ही छुड़ाया जाए, क्योंकि व्यापारी उन्हें रस्सी से बांधकर बैठा लिए हैं। मंत्री की यह बात अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का प्रमुख हिस्सा बन गई है।

चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों में नाराजगी

इस पूरे घटनाक्रम ने अंबिकापुर में चोरी की घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों की नाराजगी को सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या कार्रवाई करती है और चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।