गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की चर्चा (सोर्स-नवभारत लाइव)
रायपुर

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की चर्चा, स्थिति की ली जानकारी

Chhattisgarh Rain Cyclone Arnab: मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो रही है, लेकिन अभी तक कहीं से भी बाढ़ की स्थिति अथवा जन हानि की सूचना नहीं है।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को हालात से कराया अवगत।

  • केंद्रीय गृह मंत्री ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा।

  • मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार।

  • केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Amit Shah Talks To CG CM On Cyclone Arnab: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दूरभाष पर चर्चा कर चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें प्रदेश में बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो रही है, लेकिन अभी तक कहीं से भी बाढ़ की स्थिति अथवा जन हानि की सूचना नहीं है। राज्य सरकार स्थिति पर सतत निगरानी रख रही है और किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

सीएम साय ने दी स्थिति की जानकारी

मुख्यमंत्री साय ने चक्रवात से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता का आश्वासन देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के समन्वय से आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सहित आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर चक्रवात की स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

दूसरे दिन भी मौसम की मार, कई जिलों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने की खबरें हैं। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के पांच जिलों-नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा-के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस