रायपुर पत्रकारिता विश्वविद्यालय सोर्स - सोशल मीडिया
रायपुर

पत्रकारिता विश्वविद्यालय की डिजिटल व्यवस्था ठप, एक माह से बंद ERP पोर्टल, ऑफलाइन भरे जा रहे परीक्षा फॉर्म

Student Login Disabled : पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की डिजिटल व्यवस्था सवालों के घेरे में है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का स्टूडेंट लॉगिन सेक्शन पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ा है।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • पत्रकारिता विश्वविद्यालय का ERP स्टूडेंट लॉगिन एक महीने से बंद।

  • मेंटेनेंस टेंडर खत्म होने के कारण बंद पड़ा है ऑनलाइन पोर्टल।

  • जुलाई-दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षा आवेदन प्रक्रिया रखी गई ऑफलाइन।

  • 30 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क जमा होंगे परीक्षा फॉर्म।

  • पोर्टल मेंटेनेंस के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी।

Raipur University of Journalism : डिजिटल इंडिया के दौर में जहां शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की डिजिटल व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का स्टूडेंट लॉगिन सेक्शन पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ा है। इसके चलते विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं, चालू शैक्षणिक सत्र की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन करने के बजाय ऑफलाइन रखी गई है। ऐसे में विश्वविद्यालय की डिजिटल कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

हैरानी की बात यह है कि स्टूडेंट लॉगिन में आई तकनीकी समस्या का समाधान करीब एक महीने बाद भी नहीं हो सका है। विद्यार्थियों के लिए बनाई गई ऑनलाइन व्यवस्था ही फिलहाल अनुपलब्ध है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक पोर्टल बहाल करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

JULY-DEC 2026 EXAM FORM NOTIFICATION.pdf
Preview

परीक्षा आवेदन के लिए भी ऑफलाइन व्यवस्था

इसी बीच 12 नवंबर को विश्वविद्यालय प्रशासन ने जुलाई-दिसंबर 2026 शैक्षणिक सत्र की परीक्षाओं को लेकर अधिसूचना जारी की। इसमें नियमित, भूतपूर्व और एटीकेटी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। लेकिन आवेदन जमा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराने के बजाय ऑफलाइन व्यवस्था रखी गई है।

इसके तहत विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन संबंधित महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में जमा करना होगा।

30 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क कर सकेंगे आवेदन

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार बिना विलंब शुल्क परीक्षा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, 60 रुपये विलंब शुल्क के साथ 7 दिसंबर तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले तक 125 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने का प्रावधान किया गया है।

मेंटेनेंस टेंडर खत्म होने से बंद है ERP पोर्टल

स्टूडेंट लॉगिन बंद होने के मामले में जब विश्वविद्यालय के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ERP लॉगिन के मेंटेनेंस का टेंडर समाप्त हो चुका है। इस वजह से पोर्टल बंद है। वहीं, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने बताया कि स्टूडेंट पोर्टल के मेंटेनेंस के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन सुविधाओं से जुड़ी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

हालांकि, अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि टेंडर प्रक्रिया कब तक पूरी होगी और विद्यार्थियों को स्टूडेंट लॉगिन की सुविधा कब मिलेगी।

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती