छत्तीसगढ़ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सोर्स- नवभारत लाइव
रायपुर

गुजरात प्रवास में लक्ष्मी राजवाड़े ने देखा बनास डेयरी का मॉडल, दुग्ध सहकारिता की ली जानकारी

Lakshmi Rajwade Gujarat Visit : छत्तीसगढ़ में डेयरी गतिविधियों को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए गुजरात के सफल सहकारी मॉडल से सीख लेने की तैयारी है।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया गुजरात के बनास डेयरी मॉडल का अवलोकन।

  • बनास डेयरी के दुग्ध और चीज प्लांट की कार्यप्रणाली समझी।

  • महिला डेयरी सहकारी समितियों की गतिविधियों की ली जानकारी।

  • बायो-CBG प्लांट में गोबर से ईंधन बनाने की तकनीक देखी।

  • छत्तीसगढ़ में डेयरी विकास और महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर।

Chhattisgarh Minister Lakshmi Rajwade Gujarat Visit : छत्तीसगढ़ में डेयरी गतिविधियों को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए गुजरात के सफल सहकारी मॉडल से सीख लेने की तैयारी है। इसी उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान बनासकांठा जिले में बनास डेयरी और उससे जुड़ी विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने आधुनिक डेयरी तकनीक, दुग्ध प्रसंस्करण, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।

मंत्री राजवाड़े ने सबसे पहले भुखला स्थित बनास सुजुकी बायो-CBG प्लांट का भ्रमण किया। यहां उन्होंने गोबर और जैविक अपशिष्ट से बायो-CBG बनाने की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने इस पहल को स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और पशुपालकों की अतिरिक्त आय के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।

इसके बाद उन्होंने पालनपुर स्थित बनास डेयरी का अवलोकन किया। यहां डेयरी की कार्यप्रणाली, आधुनिक संयंत्रों, दुग्ध प्रसंस्करण और विभिन्न परियोजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। बनास डेयरी के कार्यकारी निदेशक ब्रिगेडियर विनोद बाजिया (सेना मेडल) ने मंत्री को डेयरी की गतिविधियों और सहकारी व्यवस्था की जानकारी दी। मंत्री ने तकनीकी नवाचारों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयासों को सराहा।

चीज प्लांट और महिला सहकारी समितियों को भी देखा

गुजरात प्रवास के दौरान मंत्री ने बनास डेयरी के चीज प्लांट का भी निरीक्षण किया। यहां चीज उत्पादन, आधुनिक मशीनों और दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन की प्रक्रिया को समझा। इसके अलावा जलोत्रा स्थित उमंग मॉल का भ्रमण किया और ग्राम जलोत्रा की दुग्ध सहकारी समिति से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद किया।

महिलाओं से बातचीत के दौरान उन्होंने दूध उत्पादन, संकलन, समिति की कार्यप्रणाली और डेयरी गतिविधियों से होने वाली आमदनी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुमनवास स्थित दुग्ध सहकारी समिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और पशुपालकों को संगठित कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ में भी मिल सकता है गुजरात मॉडल का लाभ

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि गुजरात में देखे गए आधुनिक संयंत्र, तकनीकी नवाचार और सफल सहकारी मॉडल छत्तीसगढ़ के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इन अनुभवों से सीख लेकर प्रदेश में डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं।

गुजरात प्रवास के दौरान मंत्री ने प्रसिद्ध अंबाजी माता शक्तिपीठ पहुंचकर दर्शन-पूजन भी किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट

वड़ा पाव, मिसल पाव के दीवाने हैं रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचता है स्ट्रीट फूड

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट