राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल, हाथ में फ्रैक्चर, रायपुर AIIMS में भर्ती

Lakshmi Verma Road Accident : छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद और भाजपा नेत्री लक्ष्मी वर्मा सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। हादसा उस समय हुआ जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं।
Lakshmi Verma Road Accident
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल।

  • बलौदाबाजार के कार्यक्रम से रायपुर लौटते समय हुआ हादसा।

  • सांसद के हाथ में फ्रैक्चर, रायपुर AIIMS में भर्ती।

  • कार में सांसद के बेटे, गनमैन और चालक समेत चार लोग थे सवार।

  • हादसे में चालक और गनमैन को भी आई चोटें।

Chhattisgarh Rajya Sabha MP Lakshmi Verma : छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद और भाजपा नेत्री लक्ष्मी वर्मा सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। हादसा रायपुर-खरोरा मार्ग पर उस समय हुआ जब वह बलौदाबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। दुर्घटना में उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी वर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने वाहन से रायपुर के लिए रवाना हुई थीं। इसी दौरान रायपुर-खरोरा मार्ग पर उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में सांसद के अलावा उनके बेटे, गनमैन और चालक समेत चार लोग सवार थे।

सांसद के हाथ में फ्रैक्चर, AIIMS में चल रहा इलाज

दुर्घटना में लक्ष्मी वर्मा के हाथ में चोट आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए रायपुर AIIMS पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

चालक और गनमैन को भी आई चोटें

हादसे में सांसद के वाहन चालक और गनमैन के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। चालक को सीने और हाथ में चोटें आई हैं, जबकि गनमैन को भी चोट लगने की बात कही जा रही है। हालांकि अन्य घायलों की चोटों की गंभीरता और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Lakshmi Verma Road Accident
शराब घोटाले में ED की दबिश, धमतरी में अपर कलेक्टर इंद्रा देवहरि के बंगले पर छापेमारी से मचा हड़कंप

खरोरा पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद खरोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

राज्यसभा सांसद के सड़क हादसे में घायल होने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है।

Lakshmi Verma Road Accident
फार्मेसी काउंसिल में बड़ा फेरबदल, अश्विनी गुर्देकर हटे, नए रजिस्ट्रार ने संभाला पद, वित्तीय जांच की मांग