गोबरा नवापारा बाढ़ पीड़ित सोर्स - नवभारत लाइव
रायपुर

खबर का असर: गोबरा नवापारा में बाढ़ पीड़ितों को 10 हजार रुपये की सहायता, चेक वितरण शुरू होते ही लोगों में राहत

Flood Affected Families : महानदी की भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत भरी खबर आई है। अब प्रभावित परिवारों को 5 हजार रुपये के बजाय 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए जा रहे हैं।

चंदू निर्मलकर, ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • चेक वितरण शुरू होते ही लोगों में उत्साह

  • सहायता राशि 10 हजार रूपए किए जाने पर जताया आभार

  • घरों में पानी घुसने से सैकड़ों परिवारों की गृहस्थी हुई थी प्रभावित

  • आर्थिक मदद मिलने से लोगों को मिली बड़ी राहत

  • पूर्व मंत्री ने प्रभावितों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया पीड़ितों को

Flood Victims Of Gobra Nawapara : महानदी की भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब प्रभावित परिवारों को 5 हजार रुपये के बजाय 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए जा रहे हैं। सहायता राशि दोगुनी होने और चेक वितरण की प्रक्रिया शुरू होने से प्रभावितों में खुशी का माहौल है। पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू के प्रयासों के बाद सहायता राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये किए जाने पर प्रभावित परिवारों ने उनका आभार जताया है।

बाढ़ में उजड़ गई थी सैकड़ों परिवारों की गृहस्थी

ज्ञात हो कि महानदी में आई भीषण बाढ़ से गोबरा नवापारा शहर सहित आसपास के गांवों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। बाढ़ का पानी घरों में घुसने से सैकड़ों परिवारों की गृहस्थी प्रभावित हुई थी। लोगों के घरों में रखा राशन, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान पानी में डूबकर खराब हो गया था। कई परिवारों को आर्थिक नुकसान के साथ दोबारा अपनी जिंदगी व्यवस्थित करने की चुनौती का सामना करना पड़ा।

पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू ने लगातार उठाई थी मांग

बाढ़ प्रभावितों को उचित आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू ने लगातार आवाज उठाई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रभावित परिवारों को दीपावली से पहले उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर भी प्रभावितों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

5 हजार की जगह अब 10 हजार रुपये के चेक

अब प्रभावित परिवारों को 5 हजार रुपये के स्थान पर 10 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक मिलने शुरू हो गए हैं। लंबे इंतजार के बाद आर्थिक मदद मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। चेक वितरण शुरू होते ही प्रभावित परिवारों में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रभावित परिवारों ने सहायता राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये किए जाने पर पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू के प्रति आभार जताया है।

Story by - Vinod Jain

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम