पोरवाल टार फैक्ट्री  (सोर्स: नवभारत
रायपुर

रायपुर में टार फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूरों में मची अफरातफरी, दमकल की दो वाहन मौके पर

Fire in Tar Factory in Raipur: घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • पोरवाल टार फैक्ट्री में लगी आग।

  • फैक्ट्री में मजदूर कर रहे थे काम।

  • फैक्ट्री में मची अफरातफरी।

  • फैक्ट्री के दरवाजे किये गये बंद।

Fire in Raipur Tar Factory Update: रायपुर के उरला थाना इलाके में स्थित पोरवाल टार फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी मजदूरों को बाहर किया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के दरवाजे बंद कर दिए गए। अभी तक किसी मजदूर के गंभीर होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले टार के रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फैक्ट्री से उठता हुआ धुआ 5 किलो मीटर तक ​दिख रहा है। आग के कारण असपास के इलाके को खाली कराया गया है।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जांच में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए गए। फैक्ट्री में आग लगने से वहां काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना उरला थाना क्षेत्र की है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभागों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

पुलिस के अनुसार, आग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों, नुकसान और अन्य परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि टार का रिसाव किन परिस्थितियों में हुआ और फैक्ट्री में आग से बचाव के लिए किए गए इंतजाम कितने प्रभावी थे।

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला