धनेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को लिखा पत्र (सोर्स - नवभारत लाइव)
रायपुर

गोबरा नवापारा के बाढ़ पीड़ितों का दोबारा हो सर्वे, मुआवजा​ दिलाने धनेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Gobra Nawapara Flood Victims: महानदी में आए बाढ़ को महीनों बीत गए हैं। लेकिन अब तक 350 से 400 परिवार को सहायता राशि अब तक नहीं मिली है। धनेंद्र साहू ने इस मामले में सीएम को पत्र लिखा है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • धनेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को लिखा पत्र।

  • प्रत्येक प्रभावित परिवार को कम से कम 20 हजार रुपये देने की मांग।

  • मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।

  • मुख्यमंत्री ने की है 10 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा।

Chhattisgarh Flood Damage Survey: महानदी की भीषण बाढ़ से हुए नुकसान के बाद अब राहत और मुआवजे को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बाढ़ के महीनों बाद भी गोबरा नवापारा के 350 से 400 परिवार मुख्यमंत्री ने घोषित 10 हजार रुपये की सहायता राशि से वंचित हैं।

कई परिवारों को मिली आर्थिक सहायता उनके वास्तविक नुकसान के मुकाबले नाकाफी साबित हुई है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित नगर के सभी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में दोबारा सर्वे कराकर छूटे हुए परिवारों को मुआवजा देने की मांग तेज हो गई है।

करीब 1700 परिवार बाढ़ से प्रभावित

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर बाढ़ पीड़ितों के साथ न्याय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोबरा नवापारा में लगभग 1600 से 1700 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक करीब 1250 परिवारों को ही राशि मिल पाई है। शेष 350 से 400 परिवार आज भी सहायता के इंतजार में हैं।

सिर्फ 10 हजार नहीं, कम से कम 20 हजार मिले

धनेन्द्र साहू ने मांग की है कि जिन परिवारों को 10 हजार रुपये की सहायता मिल चुकी है, उन्हें वास्तविक नुकसान के आधार पर कम से कम 10 हजार रुपये अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए।

इस तरह प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को न्यूनतम 20 हजार रुपये की सहायता मिलनी चाहिए। जिन परिवारों को पहली सहायता राशि भी नहीं मिली है, उन्हें तत्काल 10 हजार रुपये देने के साथ अतिरिक्त मुआवजे का लाभ भी सुनिश्चित किया जाए।

दोबारा सर्वे से सामने आएगी नुकसान की वास्तविक तस्वीर

उन्होंने कहा कि गोबरा नवापारा के अलावा अभनपुर विकासखंड के रवेली, मुड़रा, दुलना, तर्री, कोलियारी, नवागांव, निस्दा, गोइंदा और छटेरा सहित अनेक गांवों में बाढ़ से मकानों, घरेलू सामान, फसलों और सब्जियों की बाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। इसके बावजूद अनेक प्रभावित परिवार राहत और मुआवजे से वंचित हैं। प्रशासन सभी प्रभावित वार्डों और गांवों में दोबारा सर्वे कराए, ताकि वास्तविक क्षति का आकलन हो और सर्वे में छूटे परिवारों को भी मुआवजा मिल सके।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट