छत्तीसगढ़ में ठंड का असर  (सोर्स- सोशल मीडिया )
रायपुर

छत्तीसगढ़ में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, दुर्ग रहा सबसे गर्म

CG Weather Update: अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में ठंड का असर तेज, तापमान 10 डिग्री से नीचे।

  • अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज।

  • दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड।

  • अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं।

Chhattisgarh Temperature Today: छत्तीसगढ़ में ठंड ने अब बढ़ने लगी है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। यानी फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड, दुर्ग रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर छत्तीसगढ़ में रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। सुबह और देर रात ठंडी हवाओं के बीच तापमान में गिरावट का असर साफ नजर आने लगा है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण, फिर भी बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा तथा दक्षिणी गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि, इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर बारिश के रूप में कोई प्रभाव पड़ने का अनुमान नहीं है। प्रदेश में आगामी दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रायपुर में 15 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

राजधानी रायपुर में शुक्रवार, 27 नवंबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कोई चेतावनी भी जारी नहीं की है। ऐसे में उत्तर छत्तीसगढ़ में रात की ठंड बरकरार रहेगी, जबकि दिन में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रह सकता है।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट