मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (सोर्स - सोशल मीडिया)
रायपुर

दिल्ली प्रवास से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले- छत्तीसगढ़ हरित ऊर्जा में निभा रहा अहम भूमिका

CM Vishnu Deo Sai: एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर लौट आए। मीडिया से बातचीत में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भूमिका पर अपनी बात रखी।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट में मीडिया से की बात।

  • आज राज्योत्सव का होगा समापन।

  • हरित ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भूमिका: सीएम साय।

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे रायपुर।

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Statement: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद रायपुर लौट आए हैं। राजधानी में उनकी वापसी ऐसे समय हुई है, जब आज शाम छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन समारोह होना है और उसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होने वाले हैं। दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री साय भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और एक्सपो 2026 में शामिल हुए।

वहां उन्होंने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भूमिका पर अपनी बात रखी। रायपुर लौटने पर मीडिया से बातचीत में साय ने कहा कि इस आयोजन में शामिल होने का उन्हें सौभाग्य मिला। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को इस सेक्टर में आगे ले जा रहे हैं और इस यात्रा में छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

खाद्य विभाग का आदेश सोशल मीडिया में वायरल

मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के समापन को लेकर बताया कि आज के समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है। राज्योत्सव के समापन के मौके पर शाह की मौजूदगी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। गौरतलब है कि शाह के कार्यक्रम से पहले रायपुर के खाद्य विभाग का एक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

अधिकारियों-कर्मचारियों उपस्थित रहने के निर्देश

इसमें जिला खाद्य शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों को शाम 4 से 7 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर भाजपा पर भीड़ जुटाने का आरोप लगाया है। हालांकि मुख्यमंत्री के बयान में इस मुद्दे का कोई जिक्र नहीं था। भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट जैसे आयोजनों को राज्यों के लिए निवेश और नई परियोजनाओं के अवसर के रूप में देखा जाता है। मुख्यमंत्री ने समिट में छत्तीसगढ़ को इस क्षेत्र में एक अहम भागीदार के तौर पर पेश किया।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद