छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल  (सोर्स - सोशल मीडिया)
रायपुर

CGBSE Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, 12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE Board Exam Time Table: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल जारी कर दिए हैं। दोनों क्लास की परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया।

  • 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेंगी।

  • 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेंगी।

  • 1 जनवरी से 20 जनवरी तक दोनों क्लास की प्रयोगिक परीक्षा।

Chhattisgarh 10th 12th Board Exam Time Table 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल को समाप्त होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

मंडल के अनुसार, 12वीं के विद्यार्थियों को पहले दिन हिंदी का पेपर देना होगा, जबकि 10वीं की परीक्षा तृतीय भाषा के प्रश्नपत्र से शुरू होगी। परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

12वीं की परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल तक

हायर सेकंडरी स्कूल मुख्य परीक्षा 12वीं की 12 मार्च को हिंदी प्रश्न पत्र के साथ शुरू होंगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र और लेखा शास्त्र की परीक्षा होगी। 17 मार्च को संस्कृत, जबकि 19 मार्च को जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र का पेपर आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित और कम्प्यूटर एप्लीकेशन तथा 31 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। अप्रैल में 3 तारीख को इतिहास और व्यवसाय अध्ययन, 5 अप्रैल को भूगोल और भौतिक शास्त्र तथा 8 अप्रैल को मनोविज्ञान का प्रश्नपत्र होगा।

10वीं की परीक्षा 13 मार्च से 5 अप्रैल तक

हाईस्कूल 10वीं की मुख्य परीक्षा की शुरुआत 13 मार्च को तृतीय भाषा के पेपर से होगी। इसमें संस्कृत, मराठी, उर्दू सहित अन्य भाषाओं के प्रश्नपत्र शामिल हैं। 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 20 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी।

25 मार्च को हिंदी और 30 मार्च को गणित का पेपर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 1 अप्रैल को रिटेल, आईटी और हेल्थ केयर जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा होगी। वहीं, 5 अप्रैल को दृष्टिहीन और मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विशेष विषयों के पेपर होंगे।

फिजिकल ट्रेनिंग डिप्लोमा परीक्षा भी मार्च में

मंडल ने फिजिकल ट्रेनिंग डिप्लोमा परीक्षा की समय-सारणी भी जारी की है। यह परीक्षा 12 से 20 मार्च तक आयोजित होगी। विद्यार्थी सभी परीक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

10वीं और 12वीं की प्रयोगित परीक्षा 1 जनवरी से 20 जनवरी तक

इसी कड़ी में मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं (प्रैक्टिकल एग्जाम) और प्रायोजना कार्य (प्रोजेक्ट वर्क) के आयोजन की तारीखें घोषित कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेशभर में प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स