बहरूपिये लाइव स्केचेज कॉमेडी शो (सोर्स- नवभारत)
रायपुर

रायपुर में 'बहरूपिये लाइव स्केचेज कॉमेडी शो' का आयोजन, कलाकारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

Raipur Comedy Show: एमएआईसी कॉलेज में ‘बहरूपिये लाइव स्केचेज कॉमेडी शो’ का आयोजन किया गया। शो में कलाकारों की शानदार कॉमेडी और मजेदार अंदाज ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • रायपुर में ‘बहरूपिये लाइव स्केचेज कॉमेडी शो’ का आयोजन।

  • ब्लैकपेपर एंटरटेनमेंट ने एमएआईसी कॉलेज में कराया कार्यक्रम।

  • अविनाश अग्रवाल, मयंक पारख और रोहित स्वैन ने बिखेरा कॉमेडी का रंग।

  • कलाकारों की जुगलबंदी और लाइव स्केचेज ने दर्शकों को खूब हंसाया।

  • दर्शकों के उत्साह के बीच शो रहा पूरी तरह हाउसफुल।

Raipur Bahuroopiye Live Sketches Comedy Show: राजधानी रायपुर में हंसी और मनोरंजन से भरपूर शाम देखने को मिली। ब्लैकपेपर एंटरटेनमेंट की ओर से एमएआईसी कॉलेज में ‘बहरूपिये लाइव स्केचेज कॉमेडी शो’ का आयोजन किया गया। कॉमेडी शो में कलाकारों की शानदार कॉमेडी और मजेदार अंदाज ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और शो पूरी तरह हाउसफुल रहा।

इस कॉमेडी शो में अविनाश अग्रवाल, मयंक पारख और रोहित स्वैन ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। तीनों कलाकारों ने अलग-अलग अंदाज में हास्य प्रस्तुतियां दीं। उनकी शानदार जुगलबंदी, सहज अभिनय और लाइव स्केचेज ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। दर्शक लगातार ठहाके लगाते नजर आए और कलाकारों की टाइमिंग तथा प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।

लाइव कॉमेडी ने बांधा समां

‘बहरूपिये लाइव स्केचेज कॉमेडी शो’ में कलाकारों ने अपने हास्य और अभिनय के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े प्रसंगों को मनोरंजक अंदाज में पेश किया। लाइव स्केचेज की खासियत ने कार्यक्रम को और दिलचस्प बनाया। दर्शकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया से पूरे आयोजन में ऊर्जा बनी रही। ब्लैकपेपर एंटरटेनमेंट के इस आयोजन ने रायपुर के मनोरंजन प्रेमियों को हंसी से भरपूर शाम का अनुभव दिया। शो के हाउसफुल रहने से कार्यक्रम के प्रति लोगों की दिलचस्पी भी नजर आई। कलाकारों की प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

इस कार्यक्रम के सह-प्रायोजक बलदेव फर्नीटेक रहे। वहीं, आयोजन सहयोगी के रूप में ब्लैकपेपर एंटरटेनमेंट और विपणन सहयोगी के रूप में गो-टू फ्रेंड ने भूमिका निभाई। इसके अलावा, फोटोग्राफी सहयोगी के रूप में एमवीएल, लॉजिस्टिक्स सहयोगी के रूप में टाटा मोटर्स ने सहयोग प्रदान किया।

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान

यह खरगे की नहीं, राहुल की भाषा है, मल्लिकार्जुन के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार, BJP-कांग्रेस में छिड़ी बहस

PM मोदी ने 'डियर फ्रेंड' लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई, बोले- और मजबूत होंगे रिश्ते

जामिया छात्र संघ चुनाव पर छात्रों का अल्टीमेटम, कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, सामने रखीं 4 मांगें