जनवरी 2027 में त्योहार के दौरान बढ़ेगी रेल सेवाएं, भीड़ से मिलेगी राहत।
संक्रांति पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 30 स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान।
ट्रेनों का संचालन दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा।
सिकंदराबाद, हैदराबाद, नरसापुर, पार्वतीपुरम और श्रीकाकुलम के बीच होगा संचालन।
Chhattisgarh Railway New Special Train Schedule : संक्रांति पर्व पर घर जाने और त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत देने का फैसला किया है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे 30 संक्रांति स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित करेगा। इन ट्रेनों के जरिए यात्रियों को विभिन्न गंतव्यों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। इनमें सिकंदराबाद-पार्वतीपुरम, चारलापल्ली-नरसापुर, चारलापल्ली-श्रीकाकुलम रोड और हैदराबाद-नरसापुर के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं।
ट्रेन नंबर 07009 सिकंदराबाद से प्रत्येक बुधवार को शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:15 बजे पार्वतीपुरम पहुंचेगी। इसका संचालन 23 दिसंबर 2026 से 27 जनवरी 2027 तक होगा।
वापसी में ट्रेन नंबर 07010 प्रत्येक गुरुवार को पार्वतीपुरम से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। यह सेवा 24 दिसंबर 2026 से 28 जनवरी 2027 तक चलेगी।
ट्रेन नंबर 07013 चारलापल्ली से 10, 12, 17 और 19 जनवरी 2027 को शाम 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे नरसापुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 07014 नरसापुर से 11, 13, 18 और 20 जनवरी को रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 07115 चारलापल्ली से 7, 9 और 16 जनवरी को शाम 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे श्रीकाकुलम रोड पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 07116 श्रीकाकुलम रोड से 8, 10 और 17 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 07117 हैदराबाद से 9 और 16 जनवरी को शाम 6:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे नरसापुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 07118 नरसापुर से 10 और 17 जनवरी को रात 8 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:35 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
इन विशेष ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग रूटों के अनुसार चारलापल्ली, नलगोंडा, मिरयालगुडा, गुंटूर, विजयवाड़ा, एलुरु, राजमुंदरी, समालकोट, अनकापल्ले, दुव्वाडा, विजयनगरम, भीमावरम टाउन, गुडिवाडा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से इन अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठाने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है।