छत्तीसगढ़ रायगढ़ उद्योग सोर्स- नवभारत लाइव
रायगढ़

रायगढ़ में उद्योगों की पर्यावरणीय मनमानी पर 17.40 लाख की पेनाल्टी, आखिर प्रदूषण पर लगाम कब?

Raigarh Industry : राखड़ बहाव, परिवहन में लापरवाही और वेस्टेज प्रबंधन में नियमों की अनदेखी, सितंबर में 33 प्रविष्टियां, सारडा एनर्जी पर सर्वाधिक 4.20 लाख की क्षतिपूर्ति।

जयदास मानिकपुरी, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • रायगढ़ के उद्योगों पर 17.40 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति।

  • छह श्रेणियों में 33 राशि-दर्ज प्रविष्टियां सामने आईं।

  • सारडा एनर्जी पर सबसे ज्यादा 4.20 लाख रुपये की कार्रवाई।

  • राखड़ और अपशिष्ट परिवहन में लापरवाही।

  • जुर्माना वसूली और दोबारा निरीक्षण पर उठे सवाल।

Chhattisgarh Raigarh Industry : औद्योगिक विकास के बीच पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन का मामला एक बार फिर सवालों के घेरे में है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय रायगढ़ के सितंबर 2026 के आधिकारिक विवरण के अनुसार जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों पर छह श्रेणियों में कुल 17 लाख 40 हजार 545 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। विवरण में 33 राशि-दर्ज प्रविष्टियां शामिल हैं, जो औद्योगिक गतिविधियों में पर्यावरणीय नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

छत्तीसगढ़ रायगढ़ उद्योग

निरीक्षण में पांच उद्योगों पर 6.05 लाख की कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं पर पांच उद्योगों से 6.05 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दर्ज की गई। सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड पर सर्वाधिक 4.20 लाख, रायगढ़ आयरन इंडस्ट्रीज पर 80 हजार, वराही पैलेट्री प्रोसेसिंग पर 40 हजार, शर्मा क्रशर उद्योग पर 35 हजार तथा रायगढ़ इस्पात एंड पावर पर 30 हजार रुपये लगाए गए।

राखड़ बहाव और परिवहन पर भी कार्रवाई

राखड़ के अनियंत्रित बहाव के मामलों में जिंदल स्टील एंड पावर, सारडा एनर्जी और अडानी पावर पर कुल 1.89 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दर्ज है। वहीं राखड़ परिवहन में लापरवाही के चार मामलों में मां मंगला इस्पात, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी लारा पर कुल 1.85 लाख रुपये की कार्रवाई हुई।

वेस्टेज प्रबंधन में नियमों की अनदेखी

वेस्टेज परिवहन की एसओपी का पालन नहीं करने पर आठ प्रविष्टियों में 3.35 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दर्ज की गई। आईडब्ल्यूएमएमएस पोर्टल में बिना पंजीयन परिवहन पर सिंघल स्टील से 66,060 रुपये तथा सीजी निगरानी पोर्टल की नौ इकाइयों पर कुल 3.60 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई।

अब सवाल है कि क्या यह राशि वसूल हुई, उद्योगों की कमियां दूर हुईं और दोबारा निरीक्षण किया गया? केवल जुर्माना दर्ज करना पर्याप्त नहीं, पर्यावरणीय नुकसान की भरपाई और प्रदूषण पर प्रभावी रोक भी जरूरी है। आखिर उद्योगों की जवाबदेही तय होगी या पर्यावरणीय उल्लंघन महज जुर्माने तक सीमित रहेगा?

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा