छत्तीसगढ़ एनएमएमएसई नई परीक्षा तिथि सोर्स - सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति परीक्षा की तारीख बदली,मंडल ने जारी किया नया आदेश, जानिए अगली तारीख

Chhattisgarh NMMSE New Exam Date : छत्तीसगढ़ में सीटीईटी परीक्षा के टकराव के कारण एनएमएमएसई छात्रवृत्ति परीक्षा की तारीख बदलकर अब 3 जनवरी 2027 कर दी गई है।

जयदास मानिकपुरी, ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • छात्रवृत्ति परीक्षा की तारीख में हुआ बड़ा बदलाव।

  • अब इस दिन होगी एनएमएमएसई परीक्षा।

  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी की सूचना।

  • सीटीईटी परीक्षा के कारण बदली तारीख।

  • छात्र अब नई तारीख पर दें परीक्षा।

NMMSE Exam Postponed Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने एनएमएमएसई (NMMSE) परीक्षा की तारीख बदल दी है। पहले यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को होने वाली थी। अब छात्र इस परीक्षा को नए साल में देंगे।

मण्डल ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अब यह महत्वपूर्ण परीक्षा 3 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। परीक्षा का समय और सभी केंद्र पहले जैसे ही रहेंगे। इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

क्यों बदली गई परीक्षा की तारीख

तारीख बदलने के पीछे मुख्य वजह केंद्रीय परीक्षा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12 और 13 दिसंबर को सीटीईटी (CTET) परीक्षा तय की थी। छत्तीसगढ़ के कई केंद्रों पर यह परीक्षा होनी थी।

दोनों परीक्षाएं एक ही समय पर होने के कारण छात्रों को परेशानी होती। इसे ध्यान में रखते हुए मण्डल ने परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी। छात्र अब बिना किसी तनाव के अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं।

NMMSE परीक्षा स्थगित करने का आदेश

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

शासन ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि वे स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक करें। नई तारीख की जानकारी सभी तक पहुंचाई जानी चाहिए।

इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ आठवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को मिलता है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकें, इसलिए यह परीक्षा होती है। प्रशासन चाहता है कि इस बार ज्यादा से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हों।

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू