कमांडर पापा राव और माओवादी सुक्रू (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
छत्तीसगढ़

55 लाख के इनामी माओवादी 'सुक्रू' ने किया सरेंडर, कमांडर राव समेत 22 नक्सलियों ने भी डाले हथियार

Papa Rao Naxal Surrender Chhattisgarh: नक्सलियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ में कमांडर पापा राव और ओडिशा में 55 लाख के इनामी सुक्रू का सरेंडर। ताडमेटला हमले का मास्टरमाइंड अब पुलिस की गिरफ्त में।

प्रिया जैस

Sukru Maoist Surrender Odisha: छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ माओवादी कमांडर पापा राव ने मंगलवार को अपने 17 सहयोगियों के साथ सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पापा राव दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य और साउथ सब जोनल ब्यूरो के इंचार्ज थे।

उनके साथ आत्मसमर्पण करने वालों में सात महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी ने हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई और अपने हथियार भी सौंप दिए, अधिकारियों का कहना है कि इस समर्पण से दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है और यह नेतृत्त्व के कमजोर होने का संकेत है।

पापा राव पिछले दो दशकों से अधिक समय से सक्रिय था और कई बड़े हमलों में शामिल रहा था, जिनमें 2010 का ताडमेटला हमला भी शामिल है। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम के बाद अन्य नक्सली भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटेंगे।

55 लाख के इनामी माओवादी सुक्रू ने 4 साथियों संग किया सरेंडर

ओडिशा के कंधमाल जिले में 55 लाख रुपये के इनामी माओवादी सुक्रू ने मंगलवार को चार साथियों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। डीजीपी वाईबी खुरानिया के अनुसार, नुसार, सुक्रू प्रदेश समिति का सदस्य था और उसने एके-47 राइफल समेत हथियार भी सौंपे।

सुक्रू को राज्य में सक्रिय बचे अंतिम बड़े माओवादी नेताओं में गिना जाता था। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त सुरक्षा बलों के सघन नक्सल-रोधी अभियान और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से उस पर दबाव बना, जिसके बाद उसने आत्मसमर्पण किया।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज