महासमुंद में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई (सोर्स- सोशल मीडिया)
महासमुंद

NH-53 पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा लेकर जा रहे महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार

Mahasamund Police Action: महासमुंद पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। NH-53 पर घेरबंदी कर 2.80 करोड़ का गांजा ले जा रहे महाराष्ट्र के दो तस्कर को गिरफ्तार किया है..

ऐश्वर्या द्विवेदी

Chhattisgarh Ganja Smuggling Case: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर करोड़ों का गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल वाहन समेत कुल 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक आयशर माजदा ट्रक से 560 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपए है। बता दें कि पुलिस को मुखबीर से गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद जिले में लगातार वाहनों की जांच और निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आयशर माजदा Pro 3015 वाहन क्रमांक MH 18 BG 7546 में गांजे की खेप लेकर तस्कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सक्रिय हुई पुलिस की टीम ने NH-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

कैरेट के नीचे छिपाकर रखी थी गांजे की बोरियां

वाहन की जांच के दौरान चालक और उसके साथी ने अपनी पहचान अजय रविन्द्र पवार (30 वर्ष) और स्वराज महाजन (25 वर्ष) के रूप में बताई। दोनों महाराष्ट्र के जलगांव जिले के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान वाहन में गांजा होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डाले में रखे कैरेट के नीचे छिपाकर रखी गई 16 बोरियों से कुल 560 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे को ओडिशा के बरहमपुर से लोड कर महाराष्ट्र के जलगांव जिले ले जा रहे थे।

करीब 2.95 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 करोड़ 80 लाख रुपये मूल्य का गांजा, करीब 15 लाख रुपये कीमत का आयशर माजदा वाहन और 8 हजार रुपये के दो मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपये बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सिंघोड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अब पुलिस गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य संभावित संपर्कों और नेटवर्क के संबंध में जांच कर रही है।

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट